Mohan Lal Badauli

Haryana BJP प्रदेश अध्यक्ष ने हुड्डा पर साधा निशाना, खिलाड़ियों को लेकर कही ये बात, पढ़िए

राजनीति सोनीपत

Haryana में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) चुनाव को लेकर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग कार्यक्रम कर रही है। जिसके तहत सोनीपत के गोहाना में त्रिदेव सम्मेलन आयोजित किया गया।

इसी मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि भाजपा सरकार हरियाणा में कार्यकर्ताओं के दम पर जनता का आशीर्वाद लेकर तीसरी बार सरकार बनाएगी। साथ ही बडोली ने कहा की बूथ तक क़े कार्यकर्त्ता सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएंगे।

कार्यकर्ताओं की त्रिदेव मीटिंग, पन्ना प्रमुख तक बैठक करके हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बनाएंगे और प्रदेश की जनता ने भी हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने का मन बनाया है।

Whatsapp Channel Join

कभी किसानों के नाम पर तो कभी खिलाड़ियों के नाम पर राजनीति

वहीं देश में 6 में से 5 मेडल हरियाणा के आने को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि खिलाड़ियों के प्रति सरकार की नियत व नियति का परिणाम है और 2014 के बाद लगातार मेडल्स की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। खेल नीति के तहत हरियाणा सरकार में खिलाड़ियों को समय से पहले सुविधा देने के की परंपरा के चलते ही लगातार मेडल आ रहे हैं और इसी वजह से बच्चे आगे बढ़कर मेडल लेकर आ रहे हैं।

वहीं भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही राजनीति करने का काम करती है। कभी किसानों के नाम पर तो कभी खिलाड़ियों के नाम पर राजनीति करती है। बडोली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी खिलाड़ियों का सम्मान करती रही है और आगे भी करती रहेगी।

अन्य खबरें..