CM SAINI

हरियाणा CM नायब सैनी ने पदभार संभाला: पहला फैसला- सरकारी अस्पतालों में फ्री डायलिसिस

राजनीति हरियाणा

हरियाणा के नए CM नायब सैनी ने मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण के बाद आज पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। इससे पहले, सैनी ने सीएम कार्यालय में जाकर औपचारिक रूप से कार्यभार संभाला।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री सैनी ने कहा, “हरियाणा प्रदेश के 2.80 करोड़ परिवारों की सेवा का व्रत लेकर प्रदेश के मुख्य सेवक के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। हमारा लक्ष्य हरियाणा को सर्वश्रेष्ठ, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाना है।”

पहला अहम फैसला: किडनी रोगियों को मुफ्त डायलिसिस सुविधा

कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपना पहला बड़ा फैसला लिया। उन्होंने घोषणा की कि राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में गंभीर किडनी रोगियों को मुफ्त डायलिसिस सुविधा मिलेगी। भविष्य में यह सुविधा सभी मेडिकल कॉलेजों में भी उपलब्ध कराई जाएगी।

Whatsapp Channel Join

मंत्रियों को ऑफिस अलॉटमेंट

मंत्रिमंडल के सभी 13 मंत्रियों को सिविल सचिवालय में उनके कार्यालय अलॉट कर दिए गए हैं।

विधानसभा सत्र की तारीख तय होगी

कैबिनेट की इस बैठक में विधानसभा सत्र की तारीख तय होने की संभावना है। इस सत्र में नए सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी।

प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति

विधानसभा के पहले सत्र से पहले प्रोटेम स्पीकर का चयन किया जाएगा। संभावना है कि 80 वर्षीय कांग्रेस विधायक रघुवीर कादियान, जो 7वीं बार विधायक बने हैं, को इस पद पर नियुक्त किया जा सकता है। प्रोटेम स्पीकर नए विधायकों को शपथ दिलाएंगे और विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव करवाएंगे।

पिछली कैबिनेट बैठक

हरियाणा विधानसभा भंग करने के लिए अंतिम कैबिनेट बैठक 11 सितंबर को बुलाई गई थी। उस समय मानसून सत्र नहीं बुलाया गया था, जिसके कारण विधानसभा भंग करनी पड़ी थी।

अन्य खबरें