CM Saini reached Bhubaneswar

Haryana सीएम सैनी पहुंचे भुवनेश्वर, Odisha CM के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल, जानें PM से क्या हुई बात

राजनीति पंचकुला

Haryana के मुख्यमंत्री नायब सैनी(CM Saini) ओडिशा दौरे पर हैं। वे भुवनेश्वर में होने वाले ओडिशा के नए मुख्यमंत्री(Odisha CM) मोहन चरण मांझी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, असम और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। ओडिशा विधानसभा में पहली बार भाजपा को बहुमत मिला है। वहीं नायब सैनी ने पीएम(PM) मोदी से मिलकर वार्तालाप की।

बता दें कि ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पहली बार बहुमत के साथ जीत दर्ज की है। राज्य की 147 सीटों में से भाजपा ने 78 सीटों पर विजय प्राप्त की है। वहीं, नवीन पटनायक की बीजू जनता दल (BJD) को 51 सीटें मिली हैं। कांग्रेस ने 14, CPI(M) ने 1 और अन्य ने 3 सीटें जीती हैं। लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने पहली बार बड़ी जीत दर्ज की है। राज्य की 21 सीटों में से भाजपा ने 20 सीटों पर विजय प्राप्त की है और कांग्रेस को केवल एक सीट मिली है। BJD और अन्य दलों को कोई सीट नहीं मिली। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 8, BJD को 12 और कांग्रेस को एक सीट मिली थी। इस बार भाजपा ने 12 सीटों का बड़ा लाभ किया है।

CM Saini reached Bhubaneswar - 2

ओडिशा को 24 साल बाद आदिवासी मुख्यमंत्री मिला है। मोहन चरण मांझी ओडिशा के नए आदिवासी मुख्यमंत्री होंगे। इससे पहले कांग्रेस के हेमानंद बिस्वाल राज्य के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री थे। उसके बाद गिरिधर गमांग दूसरे आदिवासी मुख्यमंत्री बने। बिस्वाल 1989-1990 और 1999-2000 तक दो बार मुख्यमंत्री रहे। अगस्त 2022 में उनका निधन हो गया था। बिस्वाल के बाद कांग्रेस यहां कभी सत्ता में नहीं रही।

Whatsapp Channel Join

CM Saini reached Bhubaneswar - 3

ओडिशा में भाजपा को मिली बड़ी जीत

इस बार भाजपा को ओडिशा विधानसभा और लोकसभा दोनों चुनावों में बड़ी जीत मिली है। राज्य के लोगों ने भाजपा को बहुमत देकर नया नेतृत्व चुना है। भाजपा की इस जीत के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें नवीन पटनायक के नेतृत्व की थकान और भाजपा की केंद्र सरकार की नीतियों का समर्थन शामिल है।

CM Saini reached Bhubaneswar - 4

अन्य खबरें