Haryana Lok Sabha Election 2024 Live Updates

Lok Sabha Election : हरियाणा में हर घंटे किस सीट पर कितना हुआ मतदान, जानिए आंकड़ें

राजनीति पंचकुला

Haryana Lok Sabha Election 2024 Live Updates : हरियाणा में लोकसभा चुनाव के तहत शनिवार को 10 लोकसभा सीट और एक विधानसभा सीट पर मतदान जारी है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होने के बाद शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। हरियाणा में कुल मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 76 हजार 768 है, जिसमें 1 करोड़ 6 लाख 52 हजार 345 पुरुष, 94 लाख 23 हजार 956 महिला और 467 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। हरियाणा में 9 बजे तक 8.31 फीसदी मतदान हुआ, जबकि शाम 5 बजे तक 52.9 प्रतिशत मतदान हुआ।

गौरतलब है कि हरियाणा में 2 करोड़ 76 हजार 768 वोटर हैं। प्रदेश की 10 सीटों पर 223 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। जिनमें एक पूर्व मुख्यमंत्री और 2 केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत आज शाम को ईवीएम में बंद हो जाएगी। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अनुराग अग्रवाल के अनुसार प्रदेश में कुल 20031 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 19812 स्थाई तथा 219 अस्थाई मतदान केंद्र शामिल हैं। शहरी क्षेत्रों में 5470 तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 14342 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

मतदान 3 3

उन्होंने बताया कि 176 आदर्श मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। 99 मतदान केंद्र ऐसे हैं, जो पूरी तरह से महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। इसके अलावा हरियाणा में 96 मतदान केंद्र यूथ कर्मचारी तथा 71 मतदान केंद्र दिव्यांग कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात किए गए हैं।

Whatsapp Channel Join

मतदान 4 2

प्रदेश के जिलों में इस प्रकार बढ़ा मतदान का स्तर

हरियाणा में शाम 6 बजे तक

हरियाणा में मतदान संपन्न हो चुका है। प्रदेश में कुल 59.4 फीसदी मतदान हुआ है। अंबाला में 62.3 फीसदी, सिरसा में 63 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं सबसे कम फरीदाबाद में 55.5 फीसदी मतदान हुआ। कुरुक्षेत्र लोकसभा में 62 प्रतिशत, जबकि भिवानी महेंद्रगढ़ सीट पर 60.3 फीसदी वोटिंग हुई है। उधर रोहतक में 60.2 फीसदी, सोनीपत में 57.5 फीसदी मतदान हुआ। हिसार में 59 फीसदी मतदान, गुरुग्राम में 57 फीसदी, करनाल में 59.1 प्रतिशत चुनाव हुआ, जबकि करनाल उपचुनाव के लिए 54.8 फीसदी वोटिंग हुई है।

हरियाणा में शाम 5 बजे तक

हरियाणा में लोकसभा चुनाव के तहत शाम 5 बजे तक 10 लोकसभा सीटों पर 52.9 प्रतिशत मतदान हुआ। अंबाला सीट पर 56.5 प्रतिशत, करनाल में 52.3 फीसदी, कुरुक्षेत्र में 55.6 प्रतिशत, गुरुग्राम में 50.7, फरीदाबाद में 49.1 प्रतिशत, भिवानी महेंद्रगढ़ में 54.6 प्रतिशत, रोहतक में 52.1 प्रतिशत, सिरसा में 56.2 फीसदी, सोनीपत में 51.2 फीसदी और हिसार में 52.3 फीसदी मतदान हुआ।

मतदान 2 2

हरियाणा में दोपहर 3 बजे तक

हरियाणा में 3 बजे तक 46.26 फीसदी मतदान हुआ। अंबाला में 48.31 प्रतिशत, करनाल में 46.24 फीसदी, कुरुक्षेत्र में 50.17 प्रतिशत, गुरुग्राम में 41.31, फरीदाबाद में 42.34 प्रतिशत, भिवानी महेंद्रगढ़ में 47.25 प्रतिशत, रोहतक में 49.08 प्रतिशत, सिरसा में 49.44 फीसदी, सोनीपत में 46.14 फीसदी और हिसार में 45.28 फीसदी मतदान हुआ।

वोट 6

हरियाणा में दोपहर 1 बजे तक

हरियाणा में एक बजे तक 36.48 फीसदी मतदान हुआ। अंबाला में 38.12 प्रतिशत, करनाल में 35.69 फीसदी, कुरुक्षेत्र में 40.06 प्रतिशत, गुरुग्राम में 30.59, फरीदाबाद में 33.92 प्रतिशत, भिवानी महेंद्रगढ़ में 38.37 प्रतिशत, रोहतक में 38.15 प्रतिशत, सिरसा में 40.84 फीसदी, सोनीपत में 37.07 फीसदी और हिसार में 34.99 फीसदी मतदान हुआ।

वोट 1 4

हरियाणा में सुबह 11 बजे तक

हरियाणा में सुबह 11 बजे तक 22.6 फीसदी मतदान हुआ। सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत सिरसा में 20.8% और कुरुक्षेत्र में 20.6 प्रतिशत दर्ज किया गया। फरीदाबाद 14.5%, अंबाला 18.9, गुरुग्राम 15.8%, हिसार 19.6%, करनाल 17.6%, भिवानी 20%, रोहतक 15.2%, सोनीपत 17.2% मतदान हुआ। इसके साथ ही 11 बजे तक हरियाणा में कुल मत प्रतिशत 22.6 रहा।

मतदान 1 2

हरियाणा में सुबह 9 बजे तक

हरियाणा में 9 बजे तक 8.31 फीसदी मतदान हुआ। अंबाला में 6.92 प्रतिशत, करनाल में 9.29 फीसदी, कुरुक्षेत्र में 9.92 प्रतिशत, गुरुग्राम में 6.20, फरीदाबाद में 5.46 प्रतिशत, भिवानी महेंद्रगढ़ में 10.26 प्रतिशत, रोहतक में 10.22 प्रतिशत, सिरसा में 9.81 फीसदी, सोनीपत में 9.33 फीसदी और हिसार में 7.44 फीसदी मतदान हुआ।

वोटिंग 4 1

हरियाणा में सुबह 8 बजे तक

लोकसभा चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से आरंभ हुए मतदान में सुबह 8 बजे तक 8.6 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। यह आंकड़े गुरुग्राम संसदीय क्षेत्र की रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के हैं।कई मतदान केंद्र पर तो सुबह 6 बजे ही लोग मतदान करने के लिए पहुंच गए थे।

वोटिंग 5 1

अन्य खबरें