हरचंद शर्मा

Panipat में रिटार्यड अधिकारी 88 वर्षीय हरचंद शर्मा ने बीमार होते हुए भी अपने मत का प्रयोग किया

राजनीति पानीपत विधानसभा चुनाव हरियाणा

(समालखा से अशोक शर्मा की रिपोर्ट) लोकतंत्र के महापर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आया। गर्मी के बावजूद लोग घरों से निकले और अपने मत का प्रयोग किया। इसके चलते वोटिंग शुरू होते ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लग गई। वहीं शांतिपूर्ण मतदान कराने को लेकर प्रशासन के अधिकारियों ने हलके के मतदान केंद्रों पर जाकर जायजा लिया।

WhatsApp Image 2024 10 05 at 4.25.53 PM 1

सुबह सात बजे से ही शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में वोट डालने को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला।गर्मी से बचने के लिए लोग वोटिंग शुरू होते ही मतदान केंद्रों पर पहुंचने शुरू हो गए। जिसके चलते लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई। गर्मी के बावजूद लोग लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते देखे गए।

बीमार होते हुए भी किया मत का प्रयोग

Whatsapp Channel Join

शहर के सराय मौहल्ला में रिटार्यड अधिकारी 88 वर्षीय हरचंद शर्मा ने बीमार होते हुए भी अपने मत का प्रयोग किया। वहीं अजय और विमल ने पहली बार अपने मत का प्रयोग किया। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में खासा उत्साह दिखा। वोट डालने के बाद वो सेल्फी लेते हुए भी नजर आए। उन्होंने कहा कि देश मजबूत, सुरक्षित, विकसित बनाने के लिए उन्होंने अपने मत का प्रयोग किया है।

अन्य खबरें..