Mannu Kashyap

घरौंडा विधानसभा में INLD-BSP उम्मीदवार मन्नू कश्यप के साथ बदसलूकी, जातिसूचक शब्दों का आरोप

राजनीति करनाल विधानसभा चुनाव हरियाणा

हरियाणा के करनाल जिले की घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में INLD-BSP के संयुक्त उम्मीदवार मन्नू कश्यप के साथ गुरुवार को गढ़ीभरल गांव में बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि मन्नू कश्यप और उनके समर्थकों के साथ गाली-गलौज की गई और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया।

मन्नू कश्यप ने इस घटना की जानकारी अपने फेसबुक अकाउंट पर भी साझा की है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मन्नू कश्यप और उनके समर्थकों का आरोप है कि बदसलूकी करने वाला व्यक्ति कांग्रेस का समर्थक था। घटना को लेकर गांव में पंचायत भी बुलाई गई, लेकिन आरोपी ने माफी मांगने से इनकार कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी
मामले की शिकायत घरौंडा थाना में की गई है, जहां पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मन्नू कश्यप का कहना है कि लोकतंत्र में सभी को प्रचार करने का अधिकार है, लेकिन उनके साथ किए गए दुर्व्यवहार से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। पुलिस प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

कश्यप समाज का आक्रोश
इनेलो के टपरीवास प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष गीता राम सिसोदिया और कश्यप समाज के नेता सुशील कश्यप का कहना है कि उनके उम्मीदवार का अपमान किया गया है। उन्होंने पुलिस से मामले की पूरी जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अन्य खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *