List of AAP

Haryana Politics : जेल में बंद CM Kejriwal, Manish Sisodia और Satendra Jain करेंगे हरियाणा में चुनाव प्रचार, आप के 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी

राजनीति पंचकुला

Haryana Politics : आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इनमें जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया, सतेंद्र जैन और केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, संदीप पाठक और राघव चड्ढा का नाम शामिल है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अब जेल में बंद आप के वरिष्ठ नेता हरियाणा में चुनावी प्रचार करेंगे।

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली और हरियाणा के स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल सहित तमाम बड़े नेताओं को शामिल किया गया है। बता दें कि इस सूची में संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा, कुलबीर दनोदा (केडी) और अन्नु कादियान को भी स्टार प्रचारकों में शामिल किया गया है।

दिल्ली 4 और हरियाणा की 1 सीट पर चुनाव लड़ रही आप

बता दें कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी 7 लोकसभा सीटों में से 4 सीट पर चुनाव लड़ रही है, अन्य 3 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार हैं। दिल्ली और हरियाणा के लिए आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के साथ गठबंधन है। हरियाणा की कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी ने सुशील गुप्ता को चुनावी रण में उतारा है।

Whatsapp Channel Join

इस लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी पहली बार अपने सीनियर नेताओं के बगैर चुनाव लड़ रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सतेंद्र जैन जेल में बंद हैं। हालांकि इन नेताओं का भी स्टार प्रचारक की लिस्ट में नाम डाला गया है। फिलहाल केजरीवाल की गैर मौजूदगी में पार्टी की तरफ से उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान और सांसद संजय सिंह ही चुनाव प्रचार की कमान संभाल रहे हैं।

आप लिस्ट

अन्य खबरें