Kiran Choudhry and hooda

Kiran Choudhry ने हुड्डा को दी सलाह, कहा- उम्र अधिक हो गई, अब आराम करें

राजनीति

राज्यसभा सांसद और भाजपा नेता Kiran Choudhry ने भूपेंद्र हुड्डा को राजनीति से आराम करने की सलाह देते हुए कहा कि पार्टी को संरक्षण दें, लेकिन पार्टी पर पकड़ बनाए रखने का प्रयास न करें। किरण चौधरी ने कहा कि भाजपा ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर भवन बनाने और अंबेडकर रत्न सम्मान देने जैसे कार्य किए हैं, जबकि कांग्रेस ने उनके नाम पर केवल राजनीति की है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सदन में महत्वपूर्ण बिलों को हंगामे के जरिए रुकवाने का प्रयास किया। भिवानी में लोगों की समस्याएं सुनते हुए उन्होंने खुला दरबार लगाया और भरोसा दिलाया कि जनता की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। उन्होंने पंजाब सरकार से हरियाणा की तर्ज पर 24 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) लागू करने की अपील की। साथ ही किसान नेता डल्लेवाल के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

हरियाणा में बढ़ती नशाखोरी पर चिंता जताते हुए उन्होंने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया और युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। किरण चौधरी ने वन नेशन-वन इलेक्शन का समर्थन करते हुए कहा कि इससे देश के पैसे और संसाधनों की बचत होगी। उन्होंने बताया कि भाजपा का सदस्यता अभियान तेजी से चल रहा है और उन्होंने तथा श्रुति चौधरी ने अपने टारगेट को पूरा किया है।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें