हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले कई नियुक्तियां की जा रही है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में महिला मोर्चा की जिला स्तरीय नियुक्तियां की है। यह फैसला प्रदेश अध्यक्ष मोहल लाल कौशिक व प्रदेश संगठन मंत्री फणींदरनाथ शर्मा से विचार विमर्श करने के बाद लिया गया है।

हरियाणा के 5 जिलों में महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए है। जिसमें फरीदाबाद, पानीपत, फतेहाबाद, झज्जर और पलवल शामिल है। पानीपत के वार्ड 11 की पूर्व पार्षद Komal Saini को महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं फरीदाबाद में सीमा भारद्वाज, फतेहाबाद में सीमा दत्ता, झज्जर में नीलम अहलावत और पलवल में आशा भारद्वाज को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।