Kumari Selja

Kumari Selja का आरोप: भाजपा सरकार समर्थन मूल्य से कम पर धान खरीदकर किसानों का कर रही है शोषण

राजनीति हरियाणा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री Kumari Selja ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से धान खरीदने का वायदा किया था, लेकिन इसे पूरा करने में विफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य से कम पर धान की खरीद करके सरकार किसानों का आर्थिक शोषण कर रही है। उन्होंने किसानों की आर्थिक मजबूती के लिए उचित मूल्य, खाद, बीज और सिंचाई की सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर बल दिया।

धान की कीमतों पर भाजपा सरकार पर आरोप

कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा देश के प्रमुख धान उत्पादक राज्यों में से एक है। यहां की अर्थव्यवस्था में धान की फसल का बड़ा योगदान है। इस वर्ष राज्य के धान किसान समर्थन मूल्य से कम कीमत पर फसल बेचने को मजबूर हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि मंडियों में धान 2100 से 2200 रुपये प्रति क्विंटल में ही बिक रहा है, जबकि केंद्र सरकार ने सामान्य धान का एमएसपी 2300 रुपये और ग्रेड ए धान का 2320 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है।

Whatsapp Channel Join

सिरसा दौरे पर कुमारी सैलजा

कुमारी सैलजा छह नवंबर को सिरसा का दौरा करेंगी। वे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास मुद्दों पर चर्चा करेंगी। साथ ही कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की नीतियां घर-घर तक पहुंचाने के लिए प्रेरित करेंगी।

शारदा सिन्हा के निधन पर कुमारी सैलजा की श्रद्धांजलि

लोकगायिका शारदा सिन्हा के निधन पर कुमारी सैलजा ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि छठ महोत्सव पर हर गली और नुक्कड़ में गूंजने वाली उनकी आवाज अब हमेशा के लिए खामोश हो गई है।

अन्य खबरें