Kurukshetra में आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ ब्रह्मसरोवर के तट पर एक दिन का उपवास(Fast) रखा। जिसमें क़ुरुक्षेत्र(Kurukshetra) लोकसभा के उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता(Dr. Gupta) उपवास में शामिल हुए।
आम आदमी पार्टी के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुशील गुप्ता ने भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि आज भाजपा अपना तानाशाही रवैया अपना रही है। अब वह दिन दूर नहीं जब इस भाजपा की तानाशाही सरकार को आम आदमी पार्टी उखाड़ फेंकने का काम करेगी। भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र की हत्या कर रही है। भारतीय जनता पार्टी चुनाव और अरविंद केजरीवाल से घबराई हुई है। आज गांव के अंदर पंजाब हरियाणा उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के लोगों को घुसने नहीं दिया जा रहा। धर्म की राजनीति करके ईमानदार लोगों को जेल के अंदर डाला जा रहा है। इंडिया गठबंधन के कुरुक्षेत्र लोकसभा प्रत्याशी डॉक्टर सुशील गुप्ता ने आज उपवास शुरू किया है और कहा कि भाजपा की गीदड़ भबकी से न अरविंद केजरीवाल डरेंगे और न आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता।

इंडिया गठबंधन कुरुक्षेत्र लोकसभा प्रत्याशी सुशील गुप्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सोच जगह-जगह जा रही है. चलते चुनाव के अंदर दो-दो मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करना भाजपा का यह विरोधी चेहरा सामने आ रहा है। आज तक किसी ने इस प्रकार का गला नहीं घोंटा जैसा आज के समय भाजपा सरकार ने गला घोंटा है। आज पूरे हिंदुस्तान में आम आदमी पार्टी ने उपवास रखा हुआ है।

कोयला घोटाला करने वाले को फिर से चुनाव में उतारा
आज भारतीय जनता पार्टी का डरा हुआ लोकतंत्र विरोधी चेहरा उजागर किया जा रहा है। करोड़ों रुपए का कोयला घोटाला करने वाले को नवीन जिंदल को कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में उतारा है। बाद में भारतीय जनता पार्टी की वाशिंग मशीन में ईमानदार हो गए हैं।

जल्द जेल के ताले टूटेंगे, केजरीवाल छूटेंगे
सुशील गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने किस प्रकार से इलेक्शन कमीशन को पंगु बना दिया है, जनतंत्र को गाली दी जा रही है। असली चेहरा सामना आने चाहिए कि किस अधिकारी के कहने पर कैथल में हमें परमिशन नहीं दी गई। हमारे सभी नेता जेल जाने के लिए तैयार हैं जेल कम पड़ जाएगी। भाजपा सरकार ने सभी वर्ग पर लाठी बरसाई है। आज हिंदुस्तान का जन मानस जान चुका है और इस भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ने का मन बना चुके हैं। जल्द ही जेल के ताले टूटेंगे अरविंद केजरीवाल छूटेंगे।



