Breaking News : हरियाणा के जिला रोहतक से भाजपा के उम्मीदवार डॉ. अरविंद शर्मा ने उनके ही नाम के दो निर्दलीय उम्मीदवारों द्वारा मैदान में आने को लेकर कांग्रेस को घेरा है। अरविंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने पूरे हरियाणा में प्रचार किया था कि उनके ही नाम (अरविंद शर्मा) के लोगों को ढूंढो। आखिरकार एक हिसार में तो दूसरा भिवानी में मिल गया। ऐसे में अब रोहतक लोकसभा सीट से 3 अरविंद शर्मा चुनावी मैदान में उतर आए हैं।
भाजपा प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा का आरोप है कि अरविंद के नाम वाले दो लोगों के नामांकन भी कांग्रेसियों ने भरवाए हैं, ताकि किसी न किसी तरीके से इलेक्शन को घुमा दें। इन लोगों को अब डर सताने लगा है। जिससे वह कितनी साजिश और चालाकियां कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस के तरह-तरह के षड्यंत्र सामने आएंगे। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह सोशल मीडिया का चुनाव लड़ रहे हैं। लोगों का चुनाव नहीं लड़ रहे। सोशल मीडिया पर अपने मनमर्जी से कुछ भी कह देते हैं।
