Punjab Lok Sabha Elections 2024

Lok Sabha Elections : आप मेरे ससुराल वाले हैं, फ्री में नहीं मिला एंट्री पास, प्रियंका गांधी ने सुनाए सास और शादी के अनसुने किस्से

राजनीति पंजाब

Punjab Lok Sabha Elections 2024 : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं आपको बताना चाहती हूं कि मैंने पंजाबियत के बारे में कैसे सीखा। मेरे ससुर के माता-पिता सियालकोट के थे। बंटवारे के समय मेरे ससुर को उनकी माता जी पीठ पर बांधकर छिपाते हुए यहां लाई थी। यहां आकर उन्होंने अपना कारोबार शुरू किया। फिर मुरादाबाद में जाकर पीतल का कारोबार शुरू किया। मेरे ससुर के 5 भाई थे। एकदम बड़ा संयुक्त और पंजाबी परिवार था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरी शादी होने वाली थी। पिता के स्वर्गवास के बाद माता ने ही अकेले सब कुछ संभाला। उन्होंने घर में पहली शादी के चलते सभी रीति-रिवाज के हिसाब से तय किया था।

यह बातें कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने पंजाब के दौरे के दौरान खन्ना की रहौण मंडी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने चुनावी प्रचार को धार देते हुए कांग्रेस के फतेहगढ़ साहिब से प्रत्याशी डॉ. अमर सिंह के पक्ष में जनता को वोट डालने की अपील की। इस दौरान रहौण मंडी में रैली के लिए शानदार पंडाल बनाया गया है। बता दें कि पंजाब में एक जून को मतदान होने जा रहे हैं। राजनीतिक दलों में चुनावी रैलियों में ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी पंजाब दौरा कर चुनावी माहौल में अपने अनसुने किस्से सुनाए। इससे पहले प्रियंका गांधी ने फतेह बुलाकर सतश्री अकाल के साथ अपने भाषण को शुरू किया।

प्रियंका 1

प्रियंका गांधी ने कहा कि घर में शादी का माहौल हुआ तो मेरी सहेलियां भी पंजाबी परिवारों से थी, जो ढोल लेकर मेरे घर पहुंची। इसके बाद काली तेरी गुथ ते परांदा तेरा लाल नी गाने पर जमकर नाचने लगी, तो मम्मी ने बाहर आकर सहेलियों को समझाया कि हमारे यहां शादी में नहीं नाचते। इसके बाद मैं सभी सहेलियों के साथ रोने लगी। इसके बाद मैंने पंजाबी संस्कृति कैसे होती है और क्या होती है, के बारे में जाना। साथ ही जीवन में परिवार, मेहनत और ईमानदारी के बारे में सीखा, ताकि हम अपने असूलों पर अटल रह सकें। एक डीठपन होता है, जो अपने असूलों के लिए जरूर होना चाहिए।

Whatsapp Channel Join

प्रियंका 0

प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारा परिवार ज्यादा स्ट्रिक था। खाने की टेबल पर बैठने से पहले भी इंदिरा जी से परमिशन लेनी पड़ती थी। फिर जब मेरी शादी हुई तो मैंने एक अलग संस्कृति देखी। हालांकि मेरी सासु मां भी पंजाबी परिवार से नहीं थी, उन्होंने भी अपनी सासु मां से इन सबके बारे में जाना। फिर मैंने भी अपनी सासु मां से पंजाबी संस्कृति के बारे में बहुत कुछ सीखा। हालांकि उन्होंने मुझे कोई फ्री एंट्री पास नहीं दिया, लेकिन आज वह मेरी एक दोस्त की तरह हैं।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि आज मुझे समझ आया कि मेरी सासु मां मुझे जिंदगी का अहम सबक सिखा रही थी कि बेटा अगर तुम झुक जाओगी तो दुनिया तुम्हे झुकाएगी। इस सीख के साथ मुझे मेरी सासु मां का पूरा आदर मिला। वह मेरे हर भाषण को देखती हैं और कमियों के बारे में बताती हैं। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि यह शहीदों की धरती है, मैं शहीद की बेटी-पोती हूं। पंजाब किसानों की धरती है। किसानों के आदर की परंपरा है, किसान हमारे अन्नदाता है, बॉर्डर पर खड़ा जवान भी किसान का बेटा है।

प्रियंका

प्रियंका गांधी ने कहा कि सभी पार्टियां किसानों का आदर करती हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने किसानों को धोखा दिया है। एमएसपी नहीं दी, काले कानून लाए गए। किसानों ने इसका विरोध किया। प्रियंका गांधी ने खन्ना की फीड इंडस्ट्री और मंडी गोबिंदगढ़ की लोहा इंडस्ट्री के पलायन की बात की, केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। बता दें कि इससे पहले शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी पंजाब में दौरे पर पहुंचे थे। राहुल ने अमृतसर में कांग्रेस उम्‍मीदवार गुरजीत औजला के पक्ष में चुनावी रैली की। साथ ही राहुल ने जनसभा को भी संबोधित किया था। इस दौरान भाजपा पर भी निशाना साधा था।

अन्य खबरें