Priyanka Gandhi

Haryana में Priyanka Gandhi का रोड शो और रैली : सिरसा में Hooda और पानीपत में SRK गुट नदारद, विस चुनाव में भुगतना पड़ सकता है खामियाजा

राजनीति पानीपत

Congress की राष्ट्रीय महासचिव Priyanka Gandhi वाड्रा आज वीरवार लोकसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हरियाणा के सिरसा में रोड शो के बाद पानीपत स्थित अनाज मंडी में न्याय संकल्प सभा में पहुंची। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, राज्यसभा सांसद एवं रोहतक प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्‌डा भी मौजूद हैं। इस दौरान प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के तमाम नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। इससे पहले उन्होंने सिरसा में कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा के लिए रोड शो निकाल लोगों को उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की।

बता दें कि हरियाणा में कांग्रेस की गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। जहां सिरसा में कुमारी सैलजा को लेकर निकाले गए प्रियंका गांधी के रोड शो में हुड्डा गुट ने दूरियां बनाए रखीं, वहीं पानीपत में उनकी रैली में एसआरके गुट नदारद दिखा। बता दें कि गत दिनों कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया ने हरियाणा कांग्रेस के नेताओं को चेताया था कि चुनाव के दौरान दोनों गुटों की गुटबाजी नहीं चलेगी। अन्यथा विधानसभा चुनाव के दौरान दोनों गुटों को टिकटों के बंटवारे में इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

प्रियंका रोड शो 1

हाल ही में एक दिन पहले जहां हरियाणा में राहुल गांधी की रैली के दौरान राव दान सिंह और किरण चौधरी में खुलकर गुटबाजी देखने को मिली थी, वहीं वीरवार को हरियाणा के सिरसा और पानीपत में प्रियंका गांधी के रोड शो और रैली में कांग्रेस नेताओं के हुड्डा और एसआरके गुट के बीच गुटबाजी का माहौल देखने को मिला। कांग्रेस में दोनों गुटों में नाराजगी साफ झलकती दिखाई दी।

Whatsapp Channel Join

इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में जल्द बड़ा बदलाव आने वाला है। हरियाणा में भी भाजपा के खिलाफ लहर है। उनकी राजनीति से लोग थक चुके हैं, बहुत ज्यादा बेरोजगारी है., महंगाई चरम पर है। ऐसे में बदलाव जरूर होगा। सिरसा में प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान भारी भीड़ दिखाई दी। इस बीच कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा और कांग्रेस वरिष्ठ नेता किरण चौधरी ने भी लोगों को संबोधित किया।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की जबरदस्त लहर है। पूरे देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी हरियाणा में है। जिसकी कीमत यहां के युवा चुका रहे हैं। प्रचंड महंगाई, भ्रष्टाचार और भाजपा की अस्थिरता से जनता उब चुकी है और बड़ा परिवर्तन लाने जा रही है। पूरे देश में अंडर करंट है, लोग थक गए हैं। यह सत्ता की राजनीति करते हैं, सत्ता के लिए ये कुछ भी कर सकते हैं। यह जनता को नकारने वाली राजनीति है। प्रियंका गांधी पानीपत में न्याय संकल्प रैली को संबोधित किया। यहां उन्होंने करनाल लोकसभा सीट से उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा के लिए प्रचार किया।

प्रियंका 1 1

अन्य खबरें