Rao Dan Singh lashed - 2

BJP नेत्री किरण चौधरी पर Mahendragarh में बरसे Rao Dan Singh, बोलें मिलीभगत कर किया भीतरघात

राजनीति महेंद्रगढ़

Mahendragarh : कांग्रेस तोशाम से विधायक एवं भाजपा(BJP) नेत्री किरण चौधरी और पूर्व सांसद श्रुति चौधरी के भाजपा में शामिल होने पर भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी रहे राव दान सिंह(Rao Dan Singh) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। महेंद्रगढ़ में मीडिया से बातचीत में राव दान सिंह ने कहा कि इस तरह की चर्चाएं काफी समय से चल रही थीं। बीते राज्यसभा चुनाव में उनकी भूमिका पर सवाल उठे थे, जब कांग्रेस एक वोट से हार गई थी। इसके बाद से ही किरण चौधरी की भाजपा से नजदीकी की बातें जोर पकड़ने लगीं।

राव दान सिंह ने कहा कि किरण चौधरी की राजनीति भाजपा से मिलीभगत की रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले तीन चुनावों – 2014, 2019 और 2024 – में किरण चौधरी ने कांग्रेस के उम्मीदवारों के खिलाफ काम किया। वह केवल अपनी सीट को बचाने के लिए काम कर रही थीं, न कि पार्टी के लिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता इस घटनाक्रम से उत्साहित हैं क्योंकि इससे पार्टी के भीतर के गद्दारों का पर्दाफाश हुआ है।

Rao Dan Singh lashed

राव दान सिंह ने बताया कि भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में कुल 9 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से कांग्रेस के पास केवल दो सीटें थीं – एक किरण चौधरी की और दूसरी खुद उनकी। उन्होंने आरोप लगाया कि किरण चौधरी ने हमेशा भाजपा से मिलकर काम किया और लोकसभा चुनाव में भी भीतरघात किया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों से लड़ना आसान है, लेकिन भीतरघात करने वालों से निपटना मुश्किल होता है।

Whatsapp Channel Join

Rao Dan Singh lashed - 3

राव दान सिंह ने कहा कि अब किरण चौधरी और श्रुति चौधरी के भाजपा में शामिल होने से उनकी असली मंशा जनता के सामने आ गई है। इससे कांग्रेस को फायदा होगा क्योंकि पार्टी को भीतरघातियों से छुटकारा मिल गया है। उन्होंने कहा कि अब भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र की राजनीति एक नई दिशा में आगे बढ़ेगी।

पार्टी की मजबूती का रास्ता किया साफ

राव दान सिंह ने कहा कि कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं ने पार्टी की मजबूती का रास्ता साफ किया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के फैसलों की तारीफ करते हुए कहा कि ये फैसले कांग्रेस को मजबूत करने के लिए लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार उम्मीदवारों का चयन सही तरीके से किया गया है और इससे पार्टी को फायदा होगा।

पार्टीं को नुकसान पहुंचाने वाले खुद चले गए

राव दान सिंह ने कहा कि जनता अब समझ गई है कि कौन कांग्रेस को आगे ले जाना चाहता है और कौन पीछे। उन्होंने कहा कि जो लोग पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे थे, वे अब खुद पार्टी छोड़कर चले गए हैं, जिससे कांग्रेस की मजबूती के लिए रास्ता साफ हो गया है। उन्होंने कहा कि आम जनता इस फैसले से खुश है और इससे कांग्रेस को आगामी चुनावों में फायदा मिलेगा।

अन्य खबरें