Rohtak MP Dr. Arvind Sharma

MMS मामले में Sonipat MP के पक्ष में उतरे Rohtak MP Dr. Arvind Sharma, बोलें चुनाव के समय Political People फैलाते है भ्रांतियां

राजनीति

Rohtak के सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने MMS मामले को लेकर अपनी बात कही है। उन्होंने कहा कि जब चुनाव आते हैं, तो राजनीतिक लोग बहुत सारी भ्रांतियों को फैलाते हैं, जो कि नहीं होना चाहिए।

बता दें कि उन्होंने लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों की लिस्ट कमेटी के पास है और जल्द ही उम्मीदवारों का ऐलान होगा। डॉ. अरविंद शर्मा ने कांग्रेस को भी निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 6 उम्मीदवारों का ऐलान किया है, लेकिन कांग्रेस ने अभी तक किसी को भी उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। यह दिखाता है कि कांग्रेस ज्यादा डरी हुई है।

Rohtak MP Dr. Arvind Sharma - 2

उन्होंने राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि हुड्डा को भी चुनाव मैदान में आना चाहिए। डॉ. अरविंद शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि हुड्डा को लोगों से मुख्यमंत्री बनने की बात करनी नहीं चाहिए। इसके अलावा डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि राजनीतिक दलों को बाप-बेटे की पार्टी नहीं बनना चाहिए।

Whatsapp Channel Join

Rohtak MP Dr. Arvind Sharma - 3