Haryana assembly premises

Haryana विधानसभा परिसर में निकला सांप, मचा हड़कंप

राजनीति हरियाणा

आज सुबह Haryana विधानसभा में एक खतरनाक सांप मिलने से हड़कंप मच गया। जब विधानसभा कर्मचारी ड्यूटी पर आए, तो उन्हें सांप दिखाई दिया, जिसके बाद उन्होंने तुरंत सीनियर अधिकारियों को सूचित किया। सूचना के बाद वन विभाग ने स्नेक एक्सपर्ट को मौके पर भेजा और सांप को पकड़ लिया।

सांप की प्रजाति रसेल वाइपर थी, जो दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों में से एक मानी जाती है। इसके जहर की एक बूंद भी कई लोगों की जान ले सकती है।

13 नवंबर से विधानसभा सत्र शुरू होने वाला है, जिसमें मुख्यमंत्री और अन्य विधायक शामिल होंगे। सांप मिलने के बाद सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन अब सांप को पकड़ लिया गया है और उसे दूर जंगल में छोड़ने की तैयारी की जा रही है। यह घटना उस समय की याद दिलाती है जब लगभग चार महीने पहले चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सचिवालय में भी सांप पाया गया था, जिसे फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने पकड़ लिया था।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें