Sonia Duhan

Sonia Duhan ने एक बार फिर की राजनीति में हलचल, अजीत पवार के NCP कैंप में दिखी सक्रिय

राजनीति

शरद पवार गुट वाली NCP छोड़कर हरियाणा विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस में शामिल होने वाली Sonia Duhan अब महाराष्ट्र की राजनीति में अजीत पवार के NCP कैंप में दिखाई दी हैं।

सोनिया दुहन ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अजीत पवार और प्रफुल्ल पटेल जैसे NCP नेताओं के साथ खड़ी नजर आईं। इस वीडियो में वह इन नेताओं की आरती करती और विजय तिलक करती दिखाई दे रही हैं। हालांकि, सोनिया ने कांग्रेस छोड़ने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन उनका यह कदम हरियाणा कांग्रेस के लिए एक और झटका माना जा रहा है।

Screenshot 837

Whatsapp Channel Join

कांग्रेस में उठे सवाल

सोनिया दुहन हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान हिसार की नारनौंद सीट से कांग्रेस की टिकट की प्रबल दावेदार थीं, लेकिन पार्टी ने ऐन वक्त पर उनकी जगह जस्सी पेटवाड़ को टिकट दिया। इसके बाद कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के मंच पर हिसार में सोनिया की छेड़छाड़ का मुद्दा भी उभरा था, जिसे भाजपा ने उठाया था। इस घटना के बाद सोनिया दुहन प्रचार से गायब हो गई थीं।

अजीत पवार और भाजपा का गठबंधन

महाराष्ट्र में अजीत पवार की NCP भाजपा और शिवसेना के साथ गठबंधन में है, और सोनिया दुहन का अजीत पवार के साथ दिखना कई राजनीतिक सवालों को जन्म दे रहा है। हरियाणा में भाजपा के खिलाफ प्रचार करने वाली सोनिया अब अजीत पवार के NCP गुट के साथ खड़ी हैं।

l65020230705152522

शरद पवार के करीबी से कांग्रेस में बदलाव

सोनिया दुहन पहले शरद पवार के करीबी सहयोगी थीं और उन्हें अपने राजनीतिक गुरु के रूप में मानती रही हैं। मई 2023 में शरद पवार के NCP गुट से अलग होने के बाद, सोनिया दुहन ने अगस्त में कांग्रेस का दामन थामा था। सोनिया दुहन का यह कदम न केवल हरियाणा कांग्रेस के लिए बल्कि महाराष्ट्र की राजनीति में भी एक नया मोड़ ला सकता है।

अन्य खबरें..