Gaurav Gautam

खेल मंत्री की लघु सचिवालय में पहली समीक्षा बैठक, अधिकारियों को सख्त निर्देश

राजनीति पलवल हरियाणा

प्रदेश के खेल मंत्री गौरव गौतम ने लघु सचिवालय में जिला अधिकारियों के साथ अपनी पहली बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में जनता की समस्याओं और रुके हुए कार्यों पर चर्चा करना था।

बैठक के दौरान गौरव गौतम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और लंबित मामलों को प्राथमिकता से हल करने के लिए सख्त आदेश दिए।

गोलमोल जवाबों पर नाराजगी

Whatsapp Channel Join

अधिकारियों द्वारा कई रुके हुए कामों की सही जानकारी न होने पर मंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगली बैठक में पूरी जानकारी के साथ हाज़िर हों।

खेल मंत्री ने जिले के विकास के लिए सभी अधिकारियों को मिलकर जनता के सहयोग के लिए काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शहर के समग्र विकास के लिए अधिकारियों को टीम वर्क में काम करना होगा।

अन्य खबरें