Chandigarh : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से हरदीप सिंह को आज आम आदमी पार्टी में शामिल किया गया है। हरदीप सिंह को शिरोमणि अकाली दल की तरफ से उम्मीदवार बनाया गया था लेकिन पिछले दिनों उन्होंने अकाली दल का टिकट वापिस लौटा दिया। टिकट वापिस लौटाने का कारण हरदीप सिंह ने पार्टी पर सहयोग न करने का आरोप लगाया है।
चंडीगढ़ में शिरोमणि अकाली दल की तरफ से हरदीप सिंह इकलौते पार्षद है। इस बार शिरोमणि अकाली दल भाजपा से अलग होकर पहली बार चंडीगढ में चुनाव लड़ रही थी लेकिन अब उम्मीदवार की तरफ से पार्टी छोड़ने और टिकट लौटाने के बाद अब नए प्रत्याशी की तलाश है। आप पार्टी की तरफ से नए उम्मीदवार को टिकट दी जाएगी। इसके लिए शिरोमणि अकाली दल के कोर कमेटी के सदस्य दलजीत सिंह की मां की तरफ से बयान जारी किया गया है।






