Congress leader Brijendra Singh

केंद्र में Modi नहीं बोदी सरकार, Congress नेता बृजेंद्र सिंह बोलें कितने दिन चलेगी सरकार

राजनीति जींद

हरियाणा के पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह(Brijendra Singh) ने एक बयान दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी(Modi) सरकार नहीं, बल्कि ‘बोदी सरकार’ है। उन्होंने भविष्यवाणी की, कि यह सरकार कितने दिन चलेगी, यह कहना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस का संगठन मजबूत होता तो पार्टी को हरियाणा में और ज्यादा वोट मिल सकते थे। बृजेंद्र सिंह ने खुशी जाहिर की कि कांग्रेस की जीरो से बढ़कर पांच सीटें हो गई हैं।

उनका मानना है कि अगर विधानसभा चुनाव पूरी मेहनत और लगन से लड़ा गया तो कांग्रेस हरियाणा में बहुमत हासिल कर सकती है। उचाना पहुंचे बृजेंद्र सिंह ने कांग्रेस में दिख रही गुटबाजी के सवाल पर कहा कि वे सीनियर नेता हैं और पार्टी में थोड़ी बहुत खटपट चलती रहती है। अंत में सही परिणाम आता है। उन्होंने स्वीकार किया कि सीटें और बढ़ सकती थीं और 7 तक जा सकती थीं, लेकिन यह बाद की बात है। मौजूदा स्थिति यह है कि कांग्रेस को पांच सीटें मिली हैं, जो एक बड़ी उपलब्धि है।

Congress leader Brijendra Singh - 2

आप नेताओं द्वारा कुरुक्षेत्र में कांग्रेस द्वारा मदद नहीं करने के आरोपों पर बृजेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कुरुक्षेत्र की सीट पर बहुत मेहनत की। इसी मेहनत का नतीजा था कि यह चुनाव इतना करीबी बन पाया। हार-जीत का अंतर कम रहा। इसको लेकर किसी तरह की गलतफहमी नहीं होनी चाहिए। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को संगठन की कमी जरूर महसूस हुई, लेकिन मेहनत की कोई कमी नहीं रही।

Whatsapp Channel Join

Congress leader Brijendra Singh - 3

अन्य खबरें