Dr. Abhay Singh Yadav

Haryana में डॉ. अभय सिंह यादव का भारी विरोध, ग्रामीणों ने लगाए ये आरोप

राजनीति महेंद्रगढ़ विधानसभा चुनाव हरियाणा

Haryana में नांगल चौधरी से भाजपा प्रत्याशी और मंत्री डॉ अभय सिंह आज अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान के तहत गहली गांव में पहुंचे थे। नारनौल में विकास कार्यों में भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए सिंचाई मंत्री अभय सिंह यादव का ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों का कहना था कि विधायक ने यहां पर कोई भी विकास कार्य नहीं करवाए।

ग्रामीणों का कहना था कि विधायक बनने के बाद उन्होंने 10 साल में गहली गांव की कोई सुध नहीं ली। यहां पर मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। सिंचाई मंत्री होने के बावजूद यहां पर नहरी पानी भी नहीं आया है। जिसके कारण ग्रामीणों में रोष है।

विरोध होने के बाद वहां पर मौजूद अन्य ग्रामीणों ने विरोध करने वाले लोगों को समझाया। इसके बाद वहां पर मंत्री ने सभा की और लोगों को यह भी बताया कि उन्होंने यहां के लोगों के लिए बहुत कार्य करवाए हैं। नहरी पानी की व्यवस्था की है।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें