Union minister's convoy stopped

Rohtak में केंद्रीय मंत्री का रोका काफिला, Dharmendra Pradhan बोलें नेता में कमी बताएं, जरूरत पड़ी तो बदल देंगे

राजनीति रोहतक

Haryana में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। रविवार को रोहतक(Rohtak) स्थित पार्टी कार्यालय मंगल कमल में चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान(Dharmendra Pradhan) तथा सह प्रभारी बिप्लब देब ने बैठक की। इस बैठक में नवनिर्वाचित सांसद और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, राव इंद्रजीत सिंह, कृष्णपाल गुर्जर, नवीन जिंदल, धर्मबीर सिंह और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्वागत किया गया। इस दौरान सभी 22 जिलों के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

धर्मेंद्र प्रधान के कार्यक्रम में जाते समय उनके काफिले को खरावड़ गांव में ग्रामीणों ने रोक लिया। ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री के सामने गांव में पानी की समस्या रखी। प्रधान ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या जल्द हल की जाएगी। इसके बाद उनका काफिला कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भाजपा को हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनानी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा रखकर हमें आगे बढ़ना होगा। हरियाणा की प्रगति के बिना देश की प्रगति संभव नहीं है और इसके लिए हरियाणा का नेतृत्व आवश्यक है।

Union minister's convoy stopped - 2

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हरियाणा में भाजपा को मजबूत करना है और यह तभी संभव होगा जब हर कार्यकर्ता जुटकर काम करेगा। प्रधान ने कहा कि भाजपा “माइक्रो मैनेजमेंट” के फॉर्मूले पर काम करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे नेताओं की कमियों को बताएं ताकि फीडबैक के आधार पर सुधार किया जा सके और जरूरत पड़ने पर बड़े बदलाव भी किए जा सकें।

Whatsapp Channel Join

अधिकारों का किया जाएगा पूरा सम्मान

उन्होंने आश्वासन दिया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए काम करेगी और उनके अधिकारों का पूरा सम्मान किया जाएगा। हरियाणा में कुल 7 हजार से अधिक गांव हैं और भाजपा ने यहाँ काफी पहुंच बनाई है। प्रधान ने कहा कि कुछ कमियाँ जरूर रही होंगी, लेकिन पार्टी कार्यकर्ता के नाते वे वचन देते हैं कि कार्यकर्ताओं का भी पार्टी में उतना ही अधिकार है जितना कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का है।

सिर्फ 100 दिन का समय

उन्होंने बताया कि हरियाणा में 19 हजार 812 बूथ, 312 मंडल और 22 जिले हैं। हमारे पास सिर्फ 100 दिन का समय है। उन्होंने कहा कि जो लोग सोच रहे हैं कि भाजपा हरियाणा को दोबारा लूटने की तैयारी कर रही है, वे इस गलतफहमी को छोड़ दें। कांग्रेस के राज में दलितों और किसानों पर अत्याचार हुआ था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहिब अंबेडकर के खिलाफ षडयंत्र रचा था।

और भी पढे़