Mahendragarh जिले की 4 विधानसभा सीटों पर आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। सुबह 9 बजे तक कुल 11.51 प्रतिशत मतदान हो चुका है, जिसमें महेंद्रगढ़ सीट पर सबसे अधिक 13.10 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि नांगल चौधरी सीट पर सबसे कम 10 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया।
महेंद्रगढ़ जिले में कुल 7 लाख 31 हजार 753 मतदाता हैं, और यहां 772 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। 4 विधानसभा सीटों पर कुल 40 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। बता दें कि पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं। मतदान प्रक्रिया शाम 6 बजे तक चलेगी, और इसके नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।