CM SAINI

Congress में जाने के बाद Ashok Tanwar को लेकर ये क्या बोल गए CM Saini !

राजनीति विधानसभा चुनाव सिरसा हरियाणा

राजनीति के इतिहास में ‘आया राम-गया राम’ की कहावत प्रसिद्ध है। हरियाणा के डाॅ. Ashok Tanwar ने भी कपड़ों की तरह पार्टियां बदलीं। 5 साल में वे चार पार्टियां बदल चुके हैं। खुद की पार्टी भारत मोर्चा भी बनाई। अब उन पर दलबदलू का टैग लग चुका है। ऐसे में लोगों का भरोसा पाना चुनौती होगा।

वीरवार को अशोक तंवर ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। सोशल मीडिया और सिरसा में चर्चाएं जोरों पर हैं कि दलबदलू नेता ने एकबार फिर अपना दल बदल लिया है। इसी बीच सीएम नायब सिंह सैनी ने भी अशोक तंवर के फिर से कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर बयान दिया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा अशोक तंवर जी कई पार्टियों में रहे है। उन्होंने सभी पार्टियों का स्वाद चखा है। उन्होंने कुछ सोचा होगा, तभी ये निर्णय लिया है। उनकी अपनी मर्जी है। जिसकी जैसी मर्जी।

अन्य खबरें