Election Commission raid: Complaint about distribution of money received in Punjab CM's Delhi residence, stopped from going inside

Breaking: Punjab CM मान के घर आधिकारिक छापा नहीं, cVIGIL ऐप पर पैसे बांटने की मिली थी शिकायत-EC

पंजाब बड़ी ख़बर

दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच Punjab के CM भगवंत मान के दिल्ली स्थित घर कपूरथला हाउस पर गुरुवार को चुनाव आयोग की टीम ने तलाशी ली। कपूरथला हाउस के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात थे, और टीम को अंदर जाने से रोक दिया गया।

रिटर्निंग अफसर ओपी पांडे ने बताया, “हमें पैसे बांटने की शिकायत मिली है। फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम (FST) यहां आई थी, लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। हमें 100 मिनट में शिकायत का निपटारा करना है। मैंने उनसे अनुरोध किया है कि हमें एक कैमरापर्सन के साथ अंदर जाने की अनुमति दी जाए।” उन्होंने यह भी बताया कि पैसे बांटने की शिकायत cVIGIL ऐप पर मिली थी।

raid

AAP ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

Whatsapp Channel Join

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए, आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में भाजपा पर हमला करते हुए लिखा, “हार सामने देख, कांप उठी भाजपा। भाजपा की दिल्ली पुलिस पंजाब के CM भगवंत मान के घर पर रेड करने पहुंच गई है। भाजपा वाले दिन दहाड़े पैसे, जूते, चादर बांट रहे हैं, मगर पुलिस और चुनाव आयोग की आंखों पर भाजपाई पट्टी बंधी है।”

AAP ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें आरोप लगाया गया कि बिजवासन सीट से भाजपा उम्मीदवार कैलाश गहलोत अपने चुनाव कार्यालय में खुलेआम लोगों को पैसे बांट रहे हैं। पार्टी ने कहा कि भाजपा उम्मीदवार के कार्यालय में लाखों रुपए वोट खरीदने के लिए गिन रहे हैं। AAP ने यह भी कहा कि अगर पुलिस और चुनाव आयोग में हिम्मत है तो गृह मंत्री अमित शाह के घर पर रेड करें।

Read More News…..