Jalandhar

Jalandhar पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 से अधिक राउंड फायरिंग, अवैध हथियार और कारतूस बरामद

पंजाब

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए आतंकी लखबीर सिंह उर्फ लांडा के दो गुर्गों को Jalandhar में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 7 अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं। इस मुठभेड़ के दौरान एक गैंगस्टर के पैर में गोली लगी, जबकि दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने इस मुठभेड़ में लांडा ग्रुप के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से 50 से अधिक गोलियां चली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में एक आतंकी साथी भी घायल हुआ है।

आरोपियों का कनेक्शन लांडा के साथ होने की पुष्टि हुई है, जो पंजाब के कई जिलों में जबरन वसूली, जघन्य अपराध और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपियों का लांडा के साथ किस तरह का संपर्क था।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें..