Punjab के बठिंडा में चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर एक रेस्टोरेंट में आज 24 नवंबर की सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग के दौरान एक गैस सिलेंडर धमाके के साथ फट गया, जिससे रेस्टोरेंट में आग फैल गई और फर्नीचर सहित कई सामान जलकर खाक हो गए।

मिली जानकारी के आदार पर फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें भुच्चो मंडी के पास आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद वे तुरंत मौके पर पहुंचे। आग तेजी से फैल रही थी और पास की दुकानों को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया था।

फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। आग बुझाने के लिए 6 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद थी। अगर आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी व्यक्ति को जानी नुकसान नहीं हुआ।







