डीजीपी गौरव यादव

Punjab पुलिस का बड़ा कदम, 52 पुलिस अधिकारियों को किया बर्खास्त, नए सुधार लागू होंगे

पंजाब देश बड़ी ख़बर

चंडीगढ़: Punjab पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाते हुए अब तक 52 पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त किया है। इन अधिकारियों में कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर रैंक के कर्मचारी शामिल हैं। यह जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी।

डीजीपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग में कोई भी काली भेड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नई सुधार प्रक्रिया की शुरुआत

पुलिस विभाग अब ई-एफआरईआर दाखिल करने की प्रक्रिया को दिल्ली पुलिस की तर्ज पर एक महीने के भीतर लागू करेगा। इसके अलावा, पंजाब सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है, हाल ही में मुक्तसर डीसी को निलंबित किया गया था।

Whatsapp Channel Join

ऑनलाइन सेवाओं का विस्तार

इसके साथ ही, पंजाब पुलिस पुलिस सिटीजन फ्रेंडली सिस्टम को लागू करने जा रही है। पहले जहां 43 सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जाती थीं, अब 60 से अधिक सेवाएं प्रदान की जाएंगी। लोग सांझ केंद्र या घर बैठे इन सेवाओं का लाभ ले सकेंगे।

ई-एफआईआर सिस्टम की शुरुआत

पुलिस अब ई-एफआईआर सिस्टम भी शुरू करने जा रही है, जिसमें मोटर व्हीकल संबंधित शिकायतों का समाधान ऑनलाइन किया जाएगा। इसके लिए एक राज्य स्तरीय ई-पुलिस थाना नोटिफाई किया जाएगा, जिससे संबंधित थानों में शिकायतें भेजी जाएंगी। अगर 21 दिनों में समाधान नहीं होता है, तो अनट्रेस रिपोर्ट फाइल की जाएगी। इस व्यवस्था को लागू करने के लिए हाईकोर्ट की मंजूरी की आवश्यकता है, जिसके लिए आवेदन किया गया है।

अन्य खबरें