- 10 जून से बन रहा है दुर्लभ ‘एकम-एकादश योग’
- शनि-शुक्र की युति से तीन राशियों की किस्मत चमकेगी
- आर्थिक लाभ, करियर ग्रोथ और प्रेम-सुख की बारिश तय
Saturn Venus Yoga: 10 जून 2025 से आकाश में एक दुर्लभ ज्योतिषीय घटना घट रही है जिसे ‘एकम-एकादश योग‘ कहा जाता है। जब दो ग्रहों के बीच 32.73 डिग्री का कोण बनता है, तब यह शक्तिशाली योग बनता है। इस बार यह संयोग शनि और शुक्र ग्रहों के बीच बन रहा है, जो ज्योतिष में एक शुभ संकेत माना जाता है।
शनि, जो कर्म, अनुशासन और न्याय का प्रतिनिधित्व करते हैं, और शुक्र, जो प्रेम, सौंदर्य और भौतिक सुख के कारक हैं – जब इस खास कोण में आते हैं, तो इनकी उर्जाएं मिलकर स्थायित्व, सफलता और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करती हैं।
● यह योग किन राशियों पर डालेगा असर?
1. वृषभ राशि
शुक्र के स्वामित्व वाली वृषभ राशि के जातकों के लिए यह योग सौगातों से भरपूर होगा। प्रमोशन, नई जिम्मेदारियाँ, और धन वृद्धि के प्रबल योग हैं। नए रिश्ते बन सकते हैं और दांपत्य जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा।
2. कन्या राशि
नौकरी बदलने का सोच रहे हैं? यही है सही समय! इस योग से कन्या राशि को नए आय स्रोत, निवेश पर लाभ, और मानसिक शांति प्राप्त होगी। आत्मबल बढ़ेगा और निर्णय क्षमता में सुधार होगा।
3. मकर राशि
शनि की राशि मकर के लिए यह योग कला, डिज़ाइन, संगीत और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए विशेष फलदायी होगा। बिज़नेस में पार्टनरशिप और लव लाइफ में मिठास आने के योग बन रहे हैं। संतान से जुड़ी सुखद खबर भी मिल सकती है।