बुध ग्रह के राशि परिवर्तन और सिंह राशि में बुध शुक्र युति से ऐसा दुर्लभ लक्ष्मी नारायण योग बना है। खास बात यह है कि सिंह राशि में पहले से ही शुक्र के मौजूद होने से यह खास लक्ष्मीनारायण योग बना है। यह लक्ष्मी नारायण योग सिंह राशि में 7 अगस्त तक रहेगा।
उसके बाद शुक्र सिंह राशि से कन्या राशि में सुबह 10 बजकर 37 मिनट पर गोचर कर जाएंगे और यह योग खत्म हो जाएगा। लक्ष्मी नारायण योग 14 दिनों तक सिंह राशि में प्रभावशाली रहेगा। इस योग से जातकों के जीवन में नौकरी, बिजनेस, रिलेशनशिप आदि में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।
जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव
पंचांग में अधिकमास का विशेष महत्व होता है। इस मास में दान-पुण्य का अधिक महत्व होता है और आध्यात्म उन्नति के लिए पूजा पाठ किए जाते हैं।
इस बार दो माह का सावन है, इसके बीच में अधिकमास भी पड़ रहा है। इसे वह काल कहा जाता है, जब ग्रह नक्षत्रों की युति हो रही होती है। मंगलवार सुबह 4 बजकर 38 मिनट पर सिंह राशि में लक्ष्मी नारायण योग बन गया है। शुक्र को भौतिक सुख और सौंदर्य का स्वामी माना जाता है, जबकि बुध बुद्धि, तर्क व्यापार का कारक माना जाता है। यह आठ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा।
आइए जानते हैं,लक्ष्मी नारायण योग का राशियों पर क्या प्रभाव होगा।
1.मेष – लाइफ पार्टनर का साथ मिलेगा।
2.वृषभ – स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
3.मिथून – करियर, व्यापार में गजब की सफलता के साथ धन लाभ होगा।
4.कर्क – जीवन में नए रिश्ते की शुरुआत संभव।
5.सिंह – आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
6.कन्या – संपत्ति खरीदने के लिए शुभ समय।
7.तुला – नया बिजनेस प्रॉफिट वाला रहेगा।
8.वृश्र्चिक – राजनीतिक सफलता के योग।

