Sant Nirankari Mandal

संत निरंकारी मंडल के सामूहिक विवाह समारोह में 96 जोड़ों ने लिए सात फेरे

धर्म पानीपत

हरियाणा के समालखा में संत निरंकारी मंडल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक संत समागम के अंतिम दिन सामूहिक विवाह समारोह हुआ। इसमें हरियाणा समेत देशभर के 96 जोड़ों ने विवाह किया। इसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया और यूएसए से आए दो जोड़ों ने भारतीय परंपरा के अनुसार शादी की।

Screenshot 2555

सतगुरु माता का आशीर्वाद
संत निरंकारी मंडल की प्रमुख सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज ने सभी नवविवाहित जोड़ों को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया। इस आयोजन में निरंकारी राजपिता, मिशन के अधिकारी, वर-वधू के परिवारजन और हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Screenshot 2561

सामूहिक विवाह में पहली बार निरंकारी लावों का गायन हिंदी में किया गया। इन लावों में गृहस्थ जीवन की शिक्षाओं और सुखमय जीवन के संदेशों को पंक्तिबद्ध किया गया। पारंपरिक जयमाला के साथ निरंकारी साझा हार का आदान-प्रदान किया गया, जो एकता और समानता का प्रतीक है।

Whatsapp Channel Join

Screenshot 2557

समारोह में देश-विदेश की भागीदारी
इस विवाह समारोह में हरियाणा, बिहार, दिल्ली, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों से जोड़ों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त, ऑस्ट्रेलिया और यूएसए से आए जोड़ों ने भी इस आयोजन में शिरकत की।

Screenshot 2559

सतगुरु माता का संदेश
सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज ने कहा, “गृहस्थ जीवन में नर और नारी का समान स्थान होता है। एकता, समानता और पारस्परिक सम्मान से ही सुखद गृहस्थ जीवन का निर्माण होता है।” उन्होंने जोड़ों से गृहस्थ जीवन में जिम्मेदारियों को निभाने और सेवा, सुमिरन व सत्संग के महत्व को अपनाने का संदेश दिया।

Screenshot 2560

सादगी का प्रतीक
यह आयोजन जाति, धर्म, भाषा और वर्ण की सीमाओं को तोड़कर एकता और सादगी का उदाहरण प्रस्तुत करता है। हर साल आयोजित होने वाले इस समारोह में विविधता में एकता का संदेश प्रमुखता से दिया जाता है।

Screenshot 2570

अन्य खबरें