Yamnotri Dham

Yamnotri Dham पहुंचा श्रद्धालुओं का Crowd, Administration में मचा हडकम्प, जानियें क्यों आने पर लगाया Ban

धर्म देश

चार धाम की यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री(Yamnotri Dham) के मंदिरों के द्वार 10 मई को खुल गए हैं। बद्रीनाथ के मंदिर के द्वार भी 12 मई को खोल दिए गए हैं। इस यात्रा पर बहुत से श्रद्धालु निकल चुके हैं। उत्तरकाशी पुलिस ने रविवार को एक सावधानी का आग्रह किया है, क्योंकि कहीं न कहीं भीड़ को देखते हुए प्रशासन(Administration) के भी हाथ-पैर फूलने लगे हैं। यदि किसी आपत्ति का सामना करना पड़ गया, तो स्थिति पर कैसे काबू पाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यमुनोत्री धाम की यात्रा को स्थगित(Ban) करने की संभावना है, क्योंकि पहाड़ी रास्ते पर भारी भीड़(Crowd) है। पुलिस ने कहा कि यमुनोत्री पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पर्याप्त है और अधिक लोगों को भेजना जोखिमपूर्ण हो सकता है। उन्होंने अधिक श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा को स्थगित करें। इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर सांझा की गई है। चार धाम यात्रा 2024 की शुरुआत 10 मई को हुई। यह यात्रा हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण है और आमतौर पर अप्रैल से अक्टूबर-नवंबर के बीच में की जाती है।

Yamnotri Dham - 2

रजिस्ट्रेशन कराना यात्रियों के लिए आवश्यक है। यह ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से किया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन के बिना यात्रा करने में कठिनाई हो सकती है। बता दें कि चरा धाम यात्रा हिंदू धर्म में गहरा आध्यात्मिक महत्व रखथी है। यह आम तौर पर अप्रैल-मई से अक्टूबर-नवंबर तक होती है। बता दें कि अगर आप चार धाम की यात्रा पर जा रहे हैं तो आपको रजिस्ट्रेशन करा लेना चाहिए। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से की जा सकती है। दरअसल रजिस्ट्रेशन न कराने की वजह से लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

Whatsapp Channel Join

Yamnotri Dham - 3

पुलिस ने किया आग्रह, श्रद्धालुओं को भेजना जोखिम

पुलिस ने कहा कि अब अधिक श्रद्धालुओं को भेजना जोखिम भरा है। जो भी श्रद्धालु आज यमुनोत्री जा रहे हैं। उनसे अनुरोध है कि वे आज अपनी यमुनोत्री यात्रा स्थगित कर दे। सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट शेयर कर उत्तरकाशी पुलिस ने यह जानकारी दी। दरअसल गढ़वाल हिमालय में स्थित यमुनोत्री मंदिर के कपाल खुलने के बाद शनिवार को संकीर्ण पहाड़ी रास्ते पर मंदिर तक जाने वाले पहाड़ी रासते पर भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। यमुनोत्री मंदिर के दरवाजे भक्तों के लिए खोले जाने के एक दिन बाद कई लोगों को घंटो तक लंबी कतारों में खड़े हुए देखा गया। इसका वीडियो भी अब सामने आया।

Yamnotri Dham - 4

अन्य खबरें