Baba Shyam Seva Samiti's monthly bus left for Chulkana Dham

Baba Shyam Seva Samiti की मासिक बस पानीपत से Chulkana Dham के लिए हुई रवाना, महिलाओं की मंडली ने गुनगुनाएं Shyam Bhajan

धर्म

बाबा श्याम सेवा समिति(Baba Shyam Seva Samiti) रजि पानीपत द्वारा आज प्राचीन श्री देवी मन्दिर से चुलकाना धाम(Chulkana Dham) के लिए बाबा श्याम के दर्शन के लिए बस रवाना की गई। इस अवसर पर महिलाओं की मंडली ने श्याम भजनों(Shyam Bhajan) से सभी भक्तों की यात्रा को भक्तिमय बना दिया। वहीं सभी भक्तों ने चुलकाना धाम में बाबा श्याम के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर मुख्यअतिथि विनोद पाचाल व मोहनलाल पानीपत बाबा श्याम सेवा समिति पानीपत सदस्यों द्वारा नारियल फोड़कर बस रवाना की गई। उल्लेखनीय है कि बाबा श्याम सेवा समिति रजि द्वारा हर महीने की चान्दन की द्वादशी को सभी श्याम भक्तों को निशुल्क दर्शन करवाती है। जिसमें संस्था द्वारा आना-जाना खाना निशुल्क दिया जाता है।

Baba Shyam Seva Samiti's monthly bus left for Chulkana Dham - 2

इस अवसर पर ससथा के मीडिया पर भारी हरियाणा संघ अध्यक्ष विनोद पंचाल व मोहनलाल व धर्मेंद्र ईशा, गोबिंद सैनी, अजय ठाकुर, राजिंद्र पोल, दिनेश मितल, संस्था वकील ललित मितल प्रमुख रूप से मौजूद रहे। बाबा श्याम सेवा समिति रजि अध्यक्ष पवन कंसल व संस्था सभी सदस्य व सेवादार मौके पर सेवा के लिए मौजूद रहते है। संस्था में आए हुए सभी श्याम भक्तों व मीडिया व पानीपत प्रशासन व धार्मिक संस्थाओं का आभार प्रकट करती है।

Whatsapp Channel Join

Baba Shyam Seva Samiti's monthly bus left for Chulkana Dham - 3