http://citytehelka.in/ghar-me-chahte-hai-mata-laxmi-ka-vass-to-apnaye-ye-vastu-tips/

Vastu Tips: माता लक्ष्मी का घर में चाहते हैं वास तो आज ही घर से निकाल फैंके ये अशुभ चीजें

धर्म

Vastu शास्त्र को अपनाने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। इस शास्त्र में घर से जुड़ी कई चीजों के बारे में खुलकर बताया गया है। जिसे अपनाने से घर में सुख-शांति, खुशी और सकारात्मकता आती है। 

अगर वास्तु शास्त्र के नियमों को न माना जाए तो अपने घर में वास्तु दोष लगने के साथ-साथ कई परेशानियां हो सकती हैं। वहीं कई बार देखा जाता है कि लोग अपने घरों में कुछ ऐसी चीजों को रख देते हैं जिसे रखने से घर-परिवार पर बहुत बुरा असर पड़ता है।

घर से फैंके ये अशुभ चीजें

Whatsapp Channel Join

आज हम आपको उन 5 चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें घर में रखना अशुभ माना जाता है और इसे आज ही घर से बाहर फेंक देना चाहिए।

1. पुराने अखबार और कबाड़

कुछ लोग अपने घरों में पुराने अखबार को यह सोचकर रखते हैं कि वे किसी दिन काम आ सकते हैं। लेकिन वास्तु की मानें तो पुराने अखबार और कबाड़ आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित कर सकता है। क्योंकि इन वस्तुओं पर धूल और गंदगी जमा हो सकती है, जिससे आपके परिवार में नकारात्मक भावनाएं और कलह पैदा कर सकता है। इसलिए सलाह दी जाती है कि घर से पुराने अखबारों और कबाड़ को हटा दें।

2. बंद घड़ियां

वास्तु में घर में बंद घड़ियों को रखना अशुभ माना जाता है। रुकी हुई घड़ी ठहराव का प्रतीक माना जाता है। इसलिए घर में सकारात्मक माहौल बनाए रखने के लिए इस बात का खास ध्यान रखें कि आपके घर की सभी घड़ियां काम कर रही हैं।

3. देवी-देवताओं की पुरानी या टूटी हुई मूर्तियां

ऐसा माना जाता है कि घर में देवी-देवताओं की पुरानी या टूटी हुई मूर्तियां रखने से नकारात्मक ऊर्जा आती है। साथ ही घर में आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ता है। इसलिए कभी भी घर में पुरानी या टूटी हुई मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए।

4.कांटेदार पौधे

आमतौर पर लोग अपने घरों को खूबसूरत पेड़-पौधे से सजाना पसंद करते हैं। हालांकि एक पौधा ऐसा भी है जिसके बारे में कहा जाता है कि इसे घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। जी हां हम बात कर रहे हैं कांटेदार पौधे की। वास्तु की मानें तो अपने घर में कैक्टस का पौधा नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि यह पौधा आपके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा और परेशानियां लाता है। इसलिए अगर आपके घर में कैक्टस का पौधा है तो इसे तुरंत हटा देना चाहिए। 

5. टूटा हुआ या अटका हुआ ताला

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अपने घर में टूटे हुए या फंसे हुए ताले को बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए। वास्तु की मानें तो खराब या अटका हुआ ताला आपके जीवन में बाधा और रुकावट ला सकता है। ऐसा माना जाता है कि ऐसे ताले करियर में बाधा डाल सकते हैं। इसलिए इन नकारात्मक प्रभावों से बचने के लिए खराब तालों की तुरंत बदल दें।

Read More News…..