Hast Rekha Gyan : हस्तरेखा शास्त्र एक विज्ञान है, जिसमें हम व्यक्ति की हाथ की रेखाओं को देखकर उसके भविष्य के बारे में कुछ अंदाजा लगाते हैं। इसमें हाथ के कई भागों में होने वाली रेखाओं को अध्ययन किया जाता है, जो करियर(Career), धन, प्रेम आदि से संबंधित होती हैं। यह एक प्राचीन विज्ञान है और कई लोग इसमें विश्वास करते हैं।
भाग्य रेखा हस्तरेखा शास्त्र में भाग्य रेखा को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। यह रेखा हाथ के बीच में चलती है और व्यक्ति के करियर के साथ जुड़ी होती है। यदि किसी व्यक्ति की हथेली में यह रेखा लंबी है, तो उसे अपने करियर में सफलता मिलने की उम्मीद होती है। सरकारी नौकरी हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार किसी व्यक्ति के हाथ में सरकारी नौकरी(Government Job) की संभावना होती है यदि उनके हाथ में एक ही सूर्य रेखा हो, जो हृदय रेखा को काटते हुए मस्तिष्क रेखा तक जाती है, तो उन्हें सफलता(Success) हासिल होती है। आर्थिक स्थिति यदि किसी व्यक्ति की हथेली में दो समानांतर सूर्य रेखाएं हों, तो उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी मानी जाती है और वह धन कमाने में सक्षम होता है।

करियर में परेशानी जो व्यक्ति की हथेली में सूर्य रेखा छोटी हो और हृदय रेखा से पहले ही रुक जाए, उसे करियर में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हाथ की रेखाओं को पढ़कर व्यक्ति अपने भविष्य के बारे में जान सकता है, लेकिन ध्यान रखें कि यह सिर्फ एक अंदाजा है और अंततः आपके कर्मों पर ही आपका भविष्य निर्भर करता है।

लंबवत चलने पर कहते है भाग्य रेखा
हस्तरेखा शास्त्र में भाग्य रेखा को बहुत ही महत्वपूर्ण रेखा माना गया है। यह रहेगा आपके करियर से भी संबंधित होती है। जब किसी व्यक्ति की हथेली के बीच में एक रेखा लंबवत चलती है, तो इसे भाग्य रेखा कहते हैं। इसका अर्थ है कि व्यक्ति को करियर में उसकी मेहनत के अनुसार कई उपलब्धियां और सफलता मिल सकती हैं।