Miraculous trick : किसी भी रिश्ते में संवाद का महत्व होता है और जब यह संवाद बिगड़ जाता है, तो घर के माहौल में कलेश उत्पन्न हो सकता है। यदि आप अपने पार्टनर के साथ इस तरह के कलेश का सामना कर रहे हैं, तो एक साधारण नमक का टोटका आपकी समस्या को हल कर सकता है।
बता दें कि सेंधा या खड़े नमक का एक छोटा सा टुकड़ा आपके सोने के कमरे के कोने में रख दें। महीने में इस नमक का टुकड़े को बदल दें। इस प्रक्रिया को करते रहने से आपके रिश्ते में सुधार आ सकता है। अपनी खुशी बनाए रखने के लिए यह भी जरूरी है कि आप किसी भी अनजाने या दुश्मन के घर के नमक का सेवन न करें। कई बार लोग अनजाने में किसी के घर के नमक का उपभोग कर लेते हैं, लेकिन यह उनके लिए हानिकारक हो सकता है।

धन को बनाए रखने के लिए एक कांच के गिलास में पानी और नमक मिलाएं और उसे घर के कोने में रखें। इसके पीछे एक लाल रंग का बल्ब लगा दें। इसे समय-समय पर बदलते रहें। अगर कोई व्यक्ति बीमार है, तो उसके तकिए के नीचे कांच के एक बर्तन में नमक रखें। हफ्ते में इस नमक को बदल दें। यह उनकी सेहत को सुधारने में मदद कर सकता है।

घर में लगाए नमक के पानी का पोछा
वास्तुदोष को कम करने के लिए एक कांच की कटोरी में नमक भरें और इसे बाथरूम और टॉयलेट में रखें। हर महीने इसको बदलें। गुरुवार को घर में नमक के पानी का पोछा लगाएं। अंत में यदि भोजन करते समय नमक या मिर्च की कमी महसूस हो, तो ऊपर से कभी न डालें। काला नमक या काली मिर्च का प्रयोग करें। इससे शनि, चंद्र और मंगल का दुष्प्रभाव कम हो सकता है।




