Dry coriander will get the stuck money soon

Miraculous Trick : रूका हुआ पैसा जल्द दिलवाएगा सूखा धनिया(Dry coriander), रोकेगा पैसे की बर्बादी, टिकने लगेगा धन

धर्म

Miraculous Trick : धन-नक्षत्रों और दिशाओं का प्रभाव हर व्यक्ति के जीवन पर महत्वपूर्ण होता है। ज्योतिष शास्त्र में कई उपाय बताए गए हैं, जो ग्रहों के प्रभाव को शांत करने में मदद कर सकते हैं। इन उपायों में से एक बहुत लोकप्रिय और प्रभावी उपाय धनिया(Dry coriander) का उपयोग है।

बता दें कि धनिया का उपयोग रसोई में न केवल खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जाता है, बल्कि ज्योतिष शास्त्र में इसे घर की खुशहाली और सम्पन्नता के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है। धनिया के टोटका से आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। यदि किसी को धन की समस्या हो, तो उन्हें शुक्रवार के दिन एक कागज़ पर पैसे लेने वाले का नाम लिखकर उसमें सूखा धनिया रखना चाहिए। फिर उस कागज़ को बहते जल में प्रवाहित कर देना चाहिए। जिससे रुका हुआ धन जल्द ही मिल सकता है। अगर किसी की धन बचत नहीं हो रही है या पैसे की बर्बादी हो रही है, तो हर बुधवार को हरा धनिया गाय को खिलाने से उनकी समस्या हल हो सकती है।

Dry coriander will get the stuck money soon - 2

यह उपाय न केवल आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकता है, बल्कि धन में स्थिरता भी ला सकता है। अगर किसी के घर में सुख-शांति नहीं है और हर वक्त कलह-कलेश होता है, तो धनिया का टोटका उपयोगी साबित हो सकता है। थोड़ा सा सूखा धनिया पूर्व दिशा में रखकर हनुमान चालीसा का पाठ किया जाना चाहिए। इससे कलह दूर हो सकते है और परिवार के सदस्यों के बीच प्यार बढ़ सकता है।

Whatsapp Channel Join

Dry coriander will get the stuck money soon -3

चांदी के सिक्के और धनिया की करें पूजा

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शुक्रवार को मां लक्ष्मी की मूर्ति के सामने एक लाल कपड़े में धनिया डालना चाहिए। उसमें एक चांदी का सिक्का रखकर मां की पूजा के साथ उस पोटली की पूजा भी करनी चाहिए। फिर पोटली को धन के स्थान या तिजोरी में रख देना चाहिए। जिससे परिवार के सदस्यों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकती है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है।

Dry coriander will get the stuck money soon - 4

घर के वातावरण में आएगी पॉजिटिविटी

धनिया के टोटकों को अपनाकर लोग अपने आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकते है। धनिया का उपयोग अपने घर की खुशहाली और सम्पन्नता के लिए किया जा सकता है। धनिया के उपयोग से घर के वातावरण में पॉजिटिविटी आती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

Dry coriander will get the stuck money soon -5

coriander seeds 500x500 1