Sugar candy will make life happy

Miraculous Trick : जीवन को खुशहाल बनाएगी मिश्री(Sugar candy), Maa Lakshmi का मिलेगा आशीर्वाद, आर्थिक स्थिति में होगा सुधार

धर्म

Miraculous Trick : ज्योतिष शास्त्र में जीवन को खुशहाल बनाने के कई टोटके बताए गए हैं। इन टोटकों का उपयोग करके आप अपने जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम कर सकते हैं। इनमें से एक प्रमुख उपाय मिश्री(Sugar candy) से जुड़े हैं। माना जाता है कि मिश्री(Sugar candy) के उपयोग से माता लक्ष्मी(Maa Lakshmi) का आशीर्वाद मिलता है और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

मां लक्ष्मी(Maa Lakshmi) का आशीर्वाद पाने के लिए शुक्रवार के दिन खीर के साथ मिश्री का भोग लगाएं। इसके बाद घर की सबसे बुजुर्ग महिला को इसका प्रसाद देकर उन्हें प्रणाम करें। फिर बाकी का प्रसाद घर के अन्य सदस्यों को बांट दें। यह उपाय 21 शुक्रवार तक करने से माता लक्ष्मी(Maa Lakshmi) की कृपा प्राप्त होती है और घर में धन-धान्य की कमी नहीं रहती। अगर घर का वातावरण अशांत रहता है, तो भगवान कृष्ण जी को मिश्री अर्पित कीजिए।

Sugar candy will make life happy - 2

ऐसा करने से घर के कलेश खत्म होते हैं और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। रोजाना मिश्री के साथ माखन का भोग लगाने से भी उत्तम फलों की प्राप्ति होती है। कार्यक्षेत्र में परेशान हैं या फिर मनपसंद नौकरी नहीं मिल पा रही है तो बुधवार के दिन थोड़ा सा कपूर और मिश्री का दान करना शुभ होता है। कपूर जलाकर उस पर थोड़ी सी मिश्री डालना भी विशेष फलदायी होता है। इस उपाय को करने से नौकरी से संबंधित सभी समस्याएं दूर होती हैं।

Whatsapp Channel Join

शनि दोष से मिलेगी मुक्ति

अगर आप पर शनि का बुरा प्रभाव है और जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, तो मिश्री का उपयोग आपको शनि दोष से मुक्ति दिला सकता है। इसके लिए शनिवार के दिन चीटियों को मिश्री के दाने खिलाएं। यह टोटका शनि दोष के प्रभाव को दूर करता है। मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए राधा-कृष्ण के मंदिर में लाल गुलाब के फूलों की माला अर्पित करें। फिर माखन मिश्री में तुलसी पत्र डालकर भोग लगाएं। यह टोटका बहुत कारगर माना जाता है।

अन्य खबरें