durga astmi december

मासिक Durga Astmi : दिसंबर में कब है व्रत? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

धर्म

सनातन धर्म में हर पर्व और त्योहार का विशेष महत्व है। हर महीने शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक Durga Astmi के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मार्गशीर्ष माह में आने वाली मासिक दुर्गा अष्टमी के व्रत और शुभ मुहूर्त के बारे में जानकारी उज्जैन के पंडित आनंद भारद्वाज से प्राप्त हुई है।

1692643 untitled design 2023 03 30t105921.370

मासिक दुर्गा अष्टमी कब है?

पंचांग के अनुसार, इस साल मार्गशीर्ष माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ 8 दिसंबर 2024, रविवार को सुबह 09:44 बजे होगा। यह तिथि 9 दिसंबर 2024, सोमवार को सुबह 08:02 बजे समाप्त होगी।
उदयातिथि के आधार पर मासिक दुर्गा अष्टमी व्रत 8 दिसंबर 2024 को रखा जाएगा।

मासिक दुर्गा अष्टमी व्रत का महत्व

इस दिन व्रत रखने और विधिपूर्वक पूजा करने से जीवन की समस्याएं दूर होती हैं। व्रत रखने वाले भक्त एक समय भोजन या फलाहार करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इससे मन एकाग्र होता है और मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है।

Whatsapp Channel Join

  • व्रत से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
  • घर में सुख-समृद्धि आती है।
  • जीवन की कठिनाइयों का समाधान होता है।

मासिक दुर्गा अष्टमी की पूजा विधि

  • सुबह स्नान: ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें।
  • मूर्ति स्थापना: गंगाजल छिड़ककर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करें।
  • अभिषेक: माता का गंगाजल से अभिषेक करें।
  • आरती और भोग: मां दुर्गा के सामने दीप प्रज्वलित करें, सिंदूर, अक्षत और लाल पुष्प अर्पित करें। भोग के रूप में मिठाई चढ़ाएं।
  • पाठ: दुर्गा चालीसा और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
  • धूप-अगरबत्ती: धूप और अगरबत्ती जलाकर पूजा करें।

मासिक दुर्गा अष्टमी का व्रत और पूजा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों को आशीर्वाद देती हैं। यह दिन देवी दुर्गा की कृपा पाने और जीवन को सुख-समृद्धि से भरने का महत्वपूर्ण अवसर है।

Read More News…..