Hast Rekha Gyan : जीवन रेखा(Jeevan Rekha) को काटने वाली छोटी रेखाएं रोध रेखा कहलाती हैं। ये रेखाएं जीवन रेखा को जिस स्थान पर काटती हैं। लोग अपने भविष्य जानने को लेकर उत्सुक रहते हैं। हस्तरेखा शास्त्र विज्ञान की प्राचीन शाखा है, जो हाथ की रेखाएं और चिह्नों के आधार पर व्यक्ति के चरित्र और भविष्य का आंकलन करती है।
बता दें कि हथेली की रेखाएं अच्छे और बुरे भाग्य के बारे में बताती है। जीवन रेखा को काटने वाली छोटी रेखाएं रोध रेखा कहलाती हैं। ये रेखाएं जीवन रेखा को जिस स्थान पर काटती हैं। उसके अनुसार यह ज्ञात होता है कि जातक के जीवन में किसी आयु में दुर्घटना या बीमारी होगी। जीवन रेखा पर इस बाधा रेखा का होना दुर्भाग्य का संकेत है।
सर्कल लाइन
किसी भी मनुष्य के हाथ में सात पर्वत होते हैं। प्रत्येक पर्वत का अपना स्थान है। अगर उस पर्वत पर वृत्त रेखा है, तो उसका सकारात्मक प्रभाव कम हो जाता है। यदि यह चक्र गुरु पर्वत पर दिखाई दे तो ही सकारात्मक प्रभाव पैदा करता है।

द्वीप चिह्न
प्रत्येक हाथ में कई प्रकार के प्रतीक होते हैं। जिनमें 8 विशेष प्रतीक शामिल हैं। उनमें से एक द्वीप है। इस प्रकार का चिह्न हथेली पर दिखाई देना भाग्य के निम्नतम स्तर का प्रतीक है। छात्रों को परीक्षा में खराब परिणाम मिलेंगे। अगर आप प्रेम में पड़ जाते हैं तो आपके प्रेम संबंध विकसित नहीं हो पाएगा।
स्वास्थ्य रेखा
स्वास्थ्य रेखा का जीवन रेखा से मेल न खाना शरीर की दृढ़ता, दीर्घायु और शक्ति का प्रतीक है। ये दोनों रेखाएं आपस में मिल जाएं तो शारीरिक समस्या बनी रहती है। अगर यह रेखा किसी शख्स के हाथ पर गहरी को तो ऐसा व्यक्ति भविष्य में गंभीर बीमारी से पीड़ित रहता है। यदि यह रेखा चंद्र स्थान तक जाती है तो मानसिक विकार और गुप्त रोग की संभावना बढ़ जाती है।