Panipat : श्री अवध धाम मंदिर वार्षिक महोत्सव एवं श्री हनुमान जन्मोत्सव में श्री अवध धाम सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा(Bhagwat Katha) का शुभारंभ आज एक विशाल शोभायात्रा के साथ किया गया।
वही शोभायात्रा की अध्यक्षता दाऊजी महाराज ने की। विशाल शोभायात्रा 11 वार्ड में स्थित महावीर मंदिर से प्रारंभ हुई, जो कि विभिन्न कॉलोनियों की सड़कों से होते हुए कथा स्थल अवध धाम में पहुंची। शोभायात्रा का जगह-जगह प्रसाद वितरित कर और फूल बरसा कर स्वागत किया गया। वहीं सैंकड़ों की संख्या में सुहागिन महिलाओं ने 1100 मंगल कलश अपने सिर पर धारण किया। शोभा यात्रा मंगल गीतों के साथ ढोल नगाड़ों के साथ कथा स्थल पर समाप्त हुई। दाऊजी महाराज ने पावन पवित्र ज्योत जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डीबी गोयल ने ग्रंथ पूजन किया एवं दाऊजी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

वहीं मंच पर विराजमान प्रसिद्ध कथावाचक पंडित राधे-राधे महाराज(Radhe Radhe Maharaj) ने भागवत कथा प्रारंभ करते हुए कहा कि भागवत कथा केवल ग्रंथ ही नहीं है, अपितु यह समस्त मानव जीवन का सार है। यदि उपनिषद एवं शास्त्र एवं सभी ग्रंथ इकट्ठे कर दिए जाएं और उनका सार निकाला जाए, तो उस शहर का नाम केवल श्रीमद् भागवत कथा ही है। क्योंकि भागवत कथा अति मोक्षदायिनी एवं कल्याणकारी है। यदि हम अपना मोक्ष चाहते हैं एवं इस मानव जीवन को कल्याण करना चाहते हैं, तो हमें भागवत की शरण में जाना ही पड़ेगा। जब जन्म जन्म के पुण्य इकट्ठे हो जाते हैं, तब भागवत कथा करने सुनने का अवसर हमें मिलता है।

मुक्ति पाने के लिए भागवत की शरण में जाना आवश्यक
पंडित राधे-राधे महाराज(Radhe Radhe Maharaj) ने कहा कि भागवत कथा से ही आप मुक्ति के द्वार तक पहुंच सकते हैं, मुक्ति केवल मृत्यु के रास्ते से नहीं मिलती। मुक्ति तो जीते जी भी प्राप्त की जा सकती है, क्योंकि मुक्ति के लिए मरना आवश्यक नहीं है। बल्कि मुक्ति के लिए भागवत की शरण में जाना परम आवश्यक है। पंडित राधे-राधे महाराज(Radhe Radhe Maharaj) ने कहा कि भागवत आपका कल्याण तो करती ही है साथ ही जन्म जन्म के पापों का भी हरण केवल भागवत कथा के माध्यम से किया जा सकता है। भागवत कथा अति सरल सहज सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत है, यदि हम सकारात्मक ऊर्जा के स्रोत को प्राप्त करना चाहते हैं, तो सभी स्रोतों का त्याग करके केवल श्रीमद् भागवत कथा की शरण में जाना ही पड़ेगा।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर दाऊ जी महाराज, समाजसेवी पं. वेद पराशर, पूर्व मेयर अवनीत कौर, सुरेश काबरा, डॉ. रमेश चुघ, अशोक नारंग, डीवी गोयल, तिलक राज मिगलानी, सतीश तागरा, सुरेश असीजा, प्रीतम गुज्जर, कृष्ण रेवड़ी प्रधान, एडवोकेट कमल राणा, निरंजन पाराशर, अमित मक्कड़, ओमप्रकाश विरमानी, वीरु शर्मा, केशव जताना, सोनू मिगलानी, रेनू असीजा, सुरेन्द्र गर्ग, ईशु गोयल, प्रमोद मित्तल, सांसद संजय भाटिया पुत्र चांद भाटिया, धीरज भाटिया, अजय हुडिया, शशि भूषण भाटिया, पी.डी चौधरी आदि सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

