Vastu Tips: हमारी कुछ ऐसी आदतें होती है जिससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। घर में नेगेटिव एनर्जी के कारण शारीरिक और मानसिक समस्याओं के साथ आर्थिक समस्याएं भी हो सकती है। घर में फैली हुई नकारात्मक ऊर्जा से अनचाही बीमारियां और बेवजह के कलेश होने लगते हैं। नकारात्मक ऊर्जा परिवार में वाद विवाद और झगड़े की वजह भी बनती है। ये घर के लोगों को आलसी और उदास बना देती है। इसी के साथ व्यक्ति के कार्य भी बिगड़ने लगते हैं।
किसी साए का अहसासा होना
घर में रहते हुए अगर कई बार आपको लगता है कि कोई आपको छुपकर देख रहा है। कोई अज्ञात साया है, जो घर में अक्सर अपनी मौजूदगी का अहसास करवा रहा है। अंधेरा होने पर आपको किसी के चलने की सरसराहट महसूस होती है या किसी खाने के आवाज आती है तो ये सब संकेत भी नकारात्मक ऊर्जा की उपस्थिति को दर्शाते हैं।

अचानक बीमार हो जाना
घर में नकारात्मक ऊर्जा के होने से घर का कोई सदस्य अचानक ही किसी रोग का शिकार हो जाता है और बहुत इलाज कराने के बाद भी ठीक नहीं हो पाता। यह भी एक संकेत है कि घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास है।

घर में आते ही गुस्सा आना
घर में नकारात्मक ऊर्जा के होने से आपको घर के अंदर भी असुरक्षा महसूस होने लगती है। आप बाहर या किसी अन्य जगह पर तो खुश रहते हैं लेकिन घर में आते ही उदासी, गुस्सा या फिर रोने का मन करने लगता है। ये सभी बातें घर में नकारात्मक ऊर्जा होने का संकेत हैं।

घर की नकारात्मकता को जड़ से खत्म करने के लिए कुछ उपाय बेहद कारगर हैं, इससे घर में से नकारात्मकता खत्म होती है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
प्रवेश द्वार पर रखें पंचमुखी हनुमान
अगर आपका प्रवेश द्वार दक्षिण दिशा की ओर है तो अपने घर के प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर रखें इससे आपको बहुत लाभ मिलेगा व घर में नकारात्मक ऊर्जा भी नहीं वास करती। यह बहुत ही शुभ और फलदायी उपाय हैं। घर में जिस भी जगह में वास्तु दोष है वहां थोड़ा सा कपूर रख दें और अगर वह कपूर ख़त्म हो जाए तो वहां फिर से कपूर रख दें। इससे आपको बहुत लाभ मिलेगा व घर में धन धान्य की वृद्धि होगी।

सुंदरकांड का पाठ
घर के वास्तु दोष और नकारात्मक उर्जा को दूर करने के लिए समय-समय पर सुंदरकांड का पाठ करवाते रहना चाहिए। ऐसा करने से घप की नकारात्मक उर्जा बाहर निकल जाएगी। इसी के साथ एक कटोरी में फटकरी के कुछ टुकड़े रखकर कटोरी ऐसे स्थान पर रख दे जहां पर किसी की भी नजर ना पड़े। कहा जाता है कि ऐसा करने से घर की नकारात्मक उर्जा दूर होती है।

नमक का इस्तेमाल
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, नमक नकारात्मक ऊर्जा को अंदर खींच लेता है। ऐसे में फर्श पर पोछा लगाते समय पानी में समुद्री नमक मिलाना चाहिए। इससे घर का माहौल पॉजिटिव रहता है। गुरुवार के दिन इस उपाय को करने से बचना चाहिए। किसी कांच के बर्तन में समुद्री नमक को रखने से भी घर की निगेटिव ऊर्जा दूर होती है। अगर घर के बाथरूम में किसी प्रकार का वास्तु दोष है, तो वहां किसी बर्तन में नमक रखने से वो दोष दूर हो जाता है।

धूप, कपूर या घंटी की आवाज
नियमित रूप से घर में धूप या अगरबत्ती इत्यादि जलाने से घर में एक प्रकार की सकारात्मकता आती है। मंदिर की घंटी और पूजा से भी सकारात्मकता आती है। ये सारी चीजें वातावरण को शुद्ध बनाती हैं। रात को सोने से पहले कपूर जलाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

घर से टूटा हुआ सामान हटा दें
ऐसा माना जाता है कि घर में टूटे सामान जैसे फर्नीचर, घड़ी आदि नहीं रखने चाहिए। ऐसी चीजें घर की सजावट तो खराब करती ही हैं, साथ ही वे नकारात्मक ऊर्जाओं को आकर्षित करती है इसलिए इन चीजों को हटा देना चाहिए या मरम्मत की जानी चाहिए। घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए यह सबसे आसान और प्रभावी वास्तु टिप्स में से एक है।








