Good friday 2024

Good Friday 2024 : क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानिए भगवान यीशू के बलिदान की कहानी

धर्म

Good Friday 2024 : ईसाई धर्म के लोग गुड फ्राइडे को शोक दिवस के तौर पर मनाते हैं, जिसे ग्रेट फ्राइडे, या ब्लैक फ्राइडे और होली फ्राइडे जैसे विभिन्न नामों से भी जाना जाता है। इस साल गुड फ्राइडे 29 मार्च, शुक्रवार को मनाया जा रहा है। यह दिन ईसाई धर्म के लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इसी दिन यहूदी शासकों ने ईसा मसीह को तमाम शारीरिक और मानसिक यातनाएं देने के बाद सूली पर चढ़ा दिया था।

ईसा मसीह ने मानवता के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया था, इसलिए इस शुक्रवार को दुनिया भर के ईसाई गुड फ्राइडे के तौर पर मनाते हैं। इस दिन को मुख्य रूप से ईसा मसीह के बलिदान दिवस या कुर्बानी दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

good friday 3788235 960 720

ईसाई धर्म की मान्यताओं के अनुसार, मानव जाति के कल्याण के लिए इस दिन प्रेम, ज्ञान और अहिंसा का संदेश देने वाले ईसा मसीह ने बलिदान दे दिया था। गुड फ्राइडे के दिन ईसाई धर्म के लोग काले रंग के कपड़े पहनते हैं और प्रभु यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा याचना करते हैं।

Whatsapp Channel Join

Pray40 3 Relationship L 1024x612 1

ईसाई धर्म से जुड़ी प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, तमाम तरह की शारीरिक और मानसिक यातनाएं देने के साथ ही लगभग 6 घंटे तक ईसा मसीह को कीलों से ठोका गया था और फिर सूली पर उन्हें लटकाया गया था। ऐसा कहा जाता है कि जब यह सब कुछ हो रहा था।

Good Friday

तब इस घटनाक्रम के आखिर के 3 घंटे पूरे राज्य में अंधेरा छा गया और प्रभु यीशु के प्राण त्यागने के बाद कब्रे टूटने लगी थीं। मान्यता है कि सूली पर चढ़ने के तीन दिन बाद ईसा मसीह फिर से जीवित हो गए थे, उस दिन रविवार था, इसलिए उनके फिर से जीवित होने की खुशी में ईस्टर संडे का त्योहार मनाया जाता है।