सनातन धर्म में सप्ताह के सभी दिन किसी ने किसी देवता को समर्पित है। रविवार का दिन भगवान भास्कर यानी सूर्या देव को समर्पित माना गया है। सूर्य नव ग्रहों के राजा है। इस दिन विधि-विधान के साथ उनकी पूजा करने से जीवन में चल रही सभी परेशानियों से निजात मिल जाती है। वैसे सूर्य देव को नियमित जल अर्पित करना चाहिए। वहीं इस दिन आप कुछ खास उपायों को कर धन से जुड़ी समस्योओं से निजात पा सकते है।
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक रविवार के दिन भगवान सूर्य की पूजा उपासना करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। साथ ही आरोग्य जीवन का वरदान प्राप्त होता है। सूर्य उपासना से रोजगार और कारोबार को नया आयाम मिलता है। अगर आप भी धन संबधी परेशानी से निजात पाना चाहते है तो रोजाना सूर्य देव की उपासना करें। साथ ही रविवार के दिन ये विशेष उपाय करें।
सूर्य देव पूजा विधि

रविवार के दिन सूबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहन लें। इस दिन काले और गहरे रंग के कपड़े ना पहनें। इसके बाद एक लोटे में शुद्ध और साफ पानी लेकर उसमें लाल रोली, लाला फूल, अक्षत, शक्कर, चंदन आदि डालकर सूर्य को अर्घ्य दे और रविवार के व्रत का संकल्प लें।
इसके बाद पूजा के लिए एक चौकी तैयार कर लीजीए। चौकी मं लाल रंग का कपड़ा रखकर सूर्य देव की तस्वीर स्थापित करें। भगवान को रेली, अक्षत, सुपारी, फूल आदि चढ़ाएं। फूल और मिठाई का भोग लगाएं और फिर धूप दिखाएं। अब रविवार की व्रत कथा पढ़े या सुने। अंत में सूर्य देव की आरती जरुर करें।
रविवार के दिन करें ये विशेष उपाय

अगर आप आर्थिक तंगी से छुटकारा पाना चाहते है तो रविवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद सर्वप्रथम यानी सबसे पहले भगवान भास्कर को जल का अर्घ्य दें। आप जल्द में लाल रंग मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। इसके बाद घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर घी के दीपक जलाएं। इस समय सुख, समृद्धि और धन प्राप्ति की कामना करें। इस उपाय को करने से घन संबंधी परेशानी जल्द दूर हो जाती है।
आय में वृद्धि के लिए करें ये उपाय

अगर आप घर में सुख, समृद्धि और आय में वृद्धि पाना चाहते है, तो रविवार की रात सिरहाने में एक गिलास दूध रखकर सोएं। अगली सुबह उठने के बाद दूध को बबूल की जड़ में अर्पित कर दें। इस उपाय को करने से आय और सौभाग्य में वृद्धि होने लगती है।
इस उपाय से होगी जीवन की सारी बाधाएं दूर

यदि आपको लगता है कि लगातार कामकाज में बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है तो रविवार के दिन किसी नदी या सरोवर के पास जाकर मछलियों को आटे की गोली खिलाएं। मछलियों को आटा खिलाने से सूर्य ग्रह मजबूत होता है। साथ ही व्यक्ति को कर्ज से मुक्ति भी मिलती है।
धन से जुड़ी समस्याएं होगी दूर

अगर आपके जीवन में धन से संबंधित समस्याएं होती है तो रविवार के दिन नई झाड़ू खरीद कर घर ले आएं। इसके बाद अगली सुबह मंदिर में चुपचाप रख आएं। ख्याल रखें कि आपकों ऐसा करते कोई देखें नहीं। ऐसा करने से आपकी धन से संबंधित समस्याए दूर होने लगेंगी।
रविवार के नियम

1. रविवार के दिन सूर्योदय से पहले उठना चाहिए। 2. रविवार के दिन नमक का त्याग करें। 3. इस दिन मांस-मंदिरा से दूर रहें।4. रविवार के दिन बाल-दाढ़ी न कटवाएं। 5. इस दिन बदन में तेल मालिश भी नहीं करनी चाहिए। 6. इस दिन तांबा धातु से जुड़ी चीजों की खरीद-बिक्री न करें। 7. दूध को जलाने से संबंधित जैसै घी निकालना के काम ना करें। 8. आज के दिन ग्रे, काला, नीला और गहरे रंग के कपड़े न पहनें।