आईपीएल(IPL-2024) का आगाज 22 मार्च को हो चुका है। जिसमें पहले दिन शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग(CSK) और रॉयल चैलेंज बैंगलुरू(RCB) के बीच भिडंत हो चुकी है और चेन्नई सुपर किंग की टीम पहले मैच(Match) में अपनी बढ़त बना चुकी है।
वहीं शनिवार को दो धमाकेदार मुकाबले आयोजित होंगे। जिसमें पहला मैच दोपहर साढ़े 3 बजे से मोहाली के महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (मुल्लानपुर) में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। इसके बाद शाम को सौरव गांगुली की नगरी कोलकाता में आग लगेगी। यहां साढ़े 7 बजे से कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला होगा। यह मैच ईडन गार्डंस स्टेडियम में खेला जाएगा।

लोकसभा चुनाव के कारण शुरुआती 21 मैचों का ही शेड्यूल जारी हुआ है। 2019 में जब देश में लोकसभा चुनाव हुए थे, तब भी इसी तरह का एप्रोच अपनाया गया था। तब भी आईपीएल का शेड्यूल दो हिस्सों में आया था। आईपीएल 2024 में शुरुआती 17 दिनों के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स की टीम सबसे ज्यादा 5-5 मैच खेलेगी। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स को चार-चार मैच खेलने को मिलेंगे, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स सिर्फ तीन मैचों में भाग लेगी।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम
डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत, शाई होप, अक्षर पटेल, ललित यादव, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, एनरिक नॉर्त्जे, खलील अहमद, इशांत शर्मा, रिकी भुई, जे. रिचर्डसन, प्रवीण दुबे, रसिख डार सलाम, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, सुमित कुमार, कुमार कुशाग्र, ट्रिस्टन स्टब्स, यश ढुल, विक्की ओस्तवाल, अभिषेक पोरेल, और स्वास्तिक चिकारा शामिल हैं।

पंजाब किंग्स की टीम
शिखर धवन, प्रभसिमरन सिंह, जॉनी बेयरस्टो, सिकंदर रजा, जितेश शर्मा, सैम करन, हर्षल पटेल, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, कागिसो रबाडा, हरप्रीत बराड़, नाथन एलिस, शिवम सिंह, क्रिस वोक्स, लियाम लिविंगस्टोन, रिले रोसौव, हरप्रीत सिंह भाटिया, ऋषि धवन, शशांक सिंह, तनय त्यागराजन, आशुतोष शर्मा, अथर्व तायदे, विधाथ कावेरप्पा, प्रिंस चौधरी, और विश्वनाथ सिंह शामिल हैं।

कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम
नीतीश राणा, रिंकू सिंह, रहमानुल्लाह गुरबाज, श्रेयस अय्यर, जेसन रॉय, सुनील नरेन, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, केएस भरत, चेतन सकारिया, मिशेल स्टार्क, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, मुजीब उर रहमान, गस एटकिंसन, और साकिब हुसैन शामिल हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेयर्स लिस्ट
ग्लेन फिलिप्स, उपेंद्र सिंह यादव, हेनरिक क्लासेन, अब्दुल समद, एडेन मार्करम, राहुल त्रिपाठी, मयंक अग्रवाल, ट्रैविस हेड, अनमोलप्रीत सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अभिषेक शर्मा, शाहबाज अहमद, सनवीर सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, भुवनेश्वर कुमार, मार्को जानसन, पैट कमिंस (कप्तान), टी. नटराजन, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक, वानिंदु हसरंगा, जयदेव उनादकट, आकाश सिंह, फजलहक फारूकी, जथावेध सुब्रमण्यन।

-

हरियाणा पुलिस पर हमला, वांछित आरोपियों को छुड़ाने की कोशिश, पढ़ें पूरा मामला
-

अमेरिकी अदालत का बड़ा फैसला, ट्रंप के टैरिफ अवैध घोषित, जानें वजह
-

शनिवार का राशिफल: कई राशियों के लिए नए अवसर और तरक्की

