IPL 2024

RCB vs MI Match : आरसीबी को एमआई ने 7 विकेट से दी पटखनी, Surya-Ishaan का दमदार प्रदर्शन, Glenn Maxwell के दोहरे शतक के बाद IPL 2024 में शर्मनाक रिकॉर्ड

IPL 2024 Sports

RCB vs MI Match : आईपीएल 2024 के 25वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरीसीबी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच मुकाबला हुआ। यह मैच वीरवार शाम को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। जिसमें मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 7 विकेट से क्रिकेट के मैदान में पटखनी दी। इस मैच में सूर्यकुमार यादव और ईशान का दमदार प्रदर्शन रहा। सूर्यकुमार ने तूफानी बैटिंग करते हुए 19 गेंदों में 52 रन बनाए।

बता दें कि मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से हराया। आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए 196 रन बनाए। मुंबई ने इसके जवाब में 15.3 ओवरों में 3 विकेट गंवाकर मैच जीता। मुंबई के लिए तूफानी बैटिंग करते हुए सूर्यकुमार यादव ने 19 गेंदों में 52 रन बनाए। उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के लगाए। ईशान किशन ने 34 गेंदों में 69 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 38 रन बनाए और हार्दिक पांड्या ने 21 रनों की नाबाद पारी खेली।

एमआई वीएस आरसीबी

इस दौरान आरसीबी के लिए आकाश दीप, विजय कुमार विषक और विल जैक्स ने एक-एक विकेट लिया। वहीं आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान के साथ 196 रन बनाए थे। रजत पाटीदार ने 50 रनों की पारी खेली। दिनेश कार्तिक ने 23 गेंदों में नाबाद 53 रन बनाए। फाफ डु प्लेसिस ने 61 रनों की पारी खेली। इस दौरान मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट लिए थे।

आईपीएल 2024 में ग्लेन मैक्सवेल का खराब प्रदर्शन

बता दें कि आईपीएल 2024 में ग्लेन मैक्सवेल का खराब प्रदर्शन जारी है। आरसीबी के लिए खेलते हुए इस सीजन अभी तक वह कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं। वानखेड़े में जहां मैक्सवेल ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के लिए नाबाद 201 रन की मैच विजेता पारी के खेली थी। उसी वानखेड़े में ग्लेन मैक्सवेल के नाम एक शर्मानाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। मैक्सवेल 17वीं बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। मैक्सवेल ने रोहित और दिनेश कार्तिक की बराबरी कर ली है।

मैक्सवेल

बता दें कि रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक दोनों भारतीय खिलाड़ी आईपीएल में 17 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। इस सीजन में ग्लेन मैक्सवेल की 6 पारियों की बात करें तो अभी तक 0(1), 3(5), 28(19), 0(2), 1(3), 0(4) रन बनाए हैं। वहीं मुंबई वानखेड़े के इसी मैदान पर वनडे वर्ल्ड कप 2023 में ग्लेन मैक्सवेल ने ऐतिहासिक पारी खेली थी। अफगानिस्तान के खिलाफ दर्द में होते हुए भी एक टांग पर खड़े होकर मैक्सवेल ने नाबाद 201 रन की पारी खेली थी। रन चेज करते हुए यह किसी भी खिलाड़ी द्वारा बनाया पहला दोहरा शतक था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *