भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर Yuzvendra Chahal और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के तलाक की अफवाहें इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हाल ही में चहल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से धनश्री के साथ सभी तस्वीरें डिलीट कर दीं और दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया। इसके बाद से फैंस में हलचल मच गई है कि क्या यह जोड़ा जल्द ही अलग होने वाला है।
क्या चहल को देना होगा भारी गुजारा भत्ता?
अगर यह तलाक की अफवाह सच होती है, तो सवाल उठता है कि युजवेंद्र चहल को अपनी करोड़ों की संपत्ति में से कितना हिस्सा धनश्री को देना पड़ेगा। चहल की नेटवर्थ 45 करोड़ रुपये बताई जाती है। उन्हें हाल ही में पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ रुपये में खरीदा है, जबकि विज्ञापन और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी उनकी मोटी कमाई होती है।

धनश्री भी कम नहीं, जानिए उनकी नेटवर्थ
धनश्री वर्मा एक सफल कोरियोग्राफर हैं, जिनके यूट्यूब चैनल पर 2.79 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं और इंस्टाग्राम पर 6.2 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनकी कुल संपत्ति करीब 25 करोड़ रुपये बताई जाती है। धनश्री डांस के जरिए अपनी पहचान बना चुकी हैं और जल्द ही एक तेलुगु फिल्म से डेब्यू करने वाली हैं।
लॉकडाउन में शुरू हुई लव स्टोरी, क्या अब खत्म होने की कगार पर?
चहल और धनश्री की लव स्टोरी लॉकडाउन के दौरान शुरू हुई थी, जब चहल ने उनसे डांस सीखना शुरू किया। दोनों ने दिसंबर 2020 में शादी की थी। लेकिन अब तलाक की अफवाहों के बीच उनके फैंस हैरान हैं कि आखिर दोनों के रिश्ते में क्या खटास आ गई।

कानूनी पहलू: कैसे होगा प्रॉपर्टी का बंटवारा?
अगर तलाक होता है, तो कानून के मुताबिक धनश्री को गुजारा भत्ता मिल सकता है। हालांकि, दोनों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के कारण प्रॉपर्टी के बंटवारे का फैसला कोर्ट पर निर्भर करेगा। धनश्री चाहें तो कोर्ट में अपनी हिस्सेदारी का दावा कर सकती हैं।







