Sumit Antil

हरियाणा के छोरे का पेरिस में कमाल, जैवलिन थ्रो में जीता Gold Medal

खेल हरियाणा हरियाणा की शान

पेरिस पैरालिंपिक 2024 में हरियाणा के सुमित अंतिल ने जैवलिन थ्रो में Gold Medal जीतकर देश का नाम रोशन किया है। बता दें कि सुमित अंतिल ने 70.59 मीटर दूर भाला फेंककर न सिर्फ गोल्ड हासिल किया बल्कि अपना ही पैरालंपिक रिकॉर्ड तोड़ा है।

सुमित अंतिल पहले भी पैरालिंपिक में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। टोक्यो पैरालिंपिक 2020 में भी उन्होंने जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। उनकी इस सफलता ने उन्हें जैवलिन थ्रो के क्षेत्र में एक बड़ा नाम बना दिया है। भारत के खाते में अब तक कुल 14 मेडल हो गए हैं। सुमित ने पेरिस में भारत को तीसरा गोल्ड दिलाया है।

अन्य खबरें..