The bat slipped from Pant's hand

IPL 2024 : पंत के हाथ से छुटा बल्ला, बाल-बाल बचते हुए केएल ने उड़ा दिया स्टंप

खेल IPL 2024

IPL 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के विकेटकीपर केएल राहुल चोटिल होने से बाल-बाल बच गए। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत के हाथ से बैटिंग के दौरान उनका बल्ला छूट गया। यह सीथे केएल राहुल को जाकर लगा। लेकिन फिर भी पंत आउट होने से नहीं बच पाए।

ऋषभ पंत के हाथ से बल्ले का हैंडल छुटना कोई नई बात नहीं है। कई मौकों पर शॉट खेलने के दौरान पंत का एक हाथ बल्ले से लग जाता है। इसके बाद भी वह छक्का मार देते है। इंजरी से वापसी के बाद भी पंत ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में दिल्ली कैपिट्लस के कप्तान पंत के हाथ से बल्ला निकल ही गया।

Screenshot 90

16वें ओवर में लखनऊ के खिलाफ दिल्ली की टीम जीत के करीब थी। तभी ऋषभ पंत ने रवि बिश्नोई के खिलाफ क्रीज पर बाहर निकलकर बड़ा शॉट खेलने का फैसला किया। वह बाहर को कूद गए लेकिन गेंद गुगली होने की वजह से उन्हें छका गई। ऋषभ ने जोर से बल्ले चलाया जिसकी वजह से बैट उनके हाथ से छुटकर पीछे की तरफ गया। यह केएल राहुल लगता उससे पहले ही उन्होंने स्टंप कर दिया था।

Whatsapp Channel Join

केएल राहुल को नहीं आई चोट

ऋषभ पंत के बल्ले से केएळ राहुल बाल-बाल बच गए। बैट का हैंडल राहुल के हाथ पर जाकर लगा। इससे उन्हें चोट नहीं लगी। अगर बैट का निचला हिस्सा लगता तो चोट गंभीर हो सकती थी। ऋषभ पंत ने इस मैच में भी बैहतरीन पारी खेली। सिर्फ 24 गेंदों पर उन्होंने 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 41 रनों की पारी खेली। उन्होंने 171 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। इससे साफ है कि पंत लय में लौट चुके है।

Screenshot 89

मैच में क्या-क्या हुआ

दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को छह विकेट से हराया। लखनऊ को सात विकेट पर 167 रन पर रोकने के बाद दिल्ली ने 18.1 ओवर में चार विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। दिल्ली के लिए जैक फ्रेजर मैकगुर्क ने 55 जबकि कप्तान ऋषभ पंत ने 141 रन का योगदान दिया। दिल्ली के लिए कुलदीप यादव ने 3 दजबकि लखनऊ के लिए रवि बिश्नोई ने दो विकेट चटकाए।